Breaking News:

• रेखा यादव ने संभाला महिला आयोग अध्यक्ष का कार्यभार • ‘एक्टिव मोड’ में कार्य करें अधिकारी, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई, समय सीमा बैठक में कलेक्टर के निर्देश • पश्चिम बंगाल विजय पर भाजपा कार्यालय में मना उत्सव, ढोल-नगाड़ों के बीच झूमे कार्यकर्ता, प्रदेश अध्यक्ष ने मिठाई के साथ खिलाई झालमुड़ी • कौशल शर्मा ने ग्रहण किया महर्षि पतंजलि संस्कृत संस्थान के अध्यक्ष का पदभार • मोदी की झोली में बंगाल की ममता, भगवा हो गया ‘झालमुई’ का रंग, प्रधानमंत्री बोले यह ऐतिहासिक और अभूतपूर्व दिन • रोटेशन नहीं ट्रांसफर हैं ये: चेकपोस्ट व्यवस्था के बाद ही जारी होगी परिवहन विभाग की चक्रानुक्रम (रोटेशन) सूची! अभी मैदानी अमले को मिलना शुरू हुई नई पदस्थापना
राजधानी

Image Alt Text

शिवशेखर शुक्ला को सौंपा एसीएस गृह का प्रभार

राजधानी

- आईएएस अधिकारियों के स्थानांतरण की एक और सूची तैयार

भोपाल। प्रदेश के प्रशासनिक मुखिया अनुराग जैन को सेवावृद्धि मिलने के साथ ही भारतीय प्रशासनिक अधिकारियों की तबादला सूची फिर तैयार है। सूची में दो दर्जन करीब अधिकारियों के नाम बताए जा रहे हैं। बड़ी तबादला सूची आने से पहले सरकार ने सोमवार को संस्कृति एवं पर्यटन विभाग के अपर मुख्य सचिव शिवशेखर शुक्ला को अपर मुख्य सचिव गृह विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। पिछले महीने शुक्रवार को जेएन कंसोटिया के सेवानिवृत्त होने के बाद से गृह विभाग में अपर मुख्य सचिव का पद खाली था। हालांकि निकट भविष्य में शुक्ला को अन्य जिम्मेदारियों से मुक्त कर गृह विभाग की कमान ही सौंपी जाएगी। इसके अलावा जुलाई में जिन अधिकारियों के तबादलों पर चर्चा हुई थी, उनके भी तबादले होंगे। जिनमें एक दर्जन करीब जिलों के जिलाधीश एवं दो नगर निगम आयुक्त शामिल हैं।

सामान्य प्रशासन विभाग ने सोमवार शाम जारी आदेश में 1994 बैच के आईएएस शिवशेखर शुक्ला को गृह विभाग की जिम्मेदारी सौंपी। निकट भविष्य में होने वाले तबादला सूची में जेल एवं परिवहन विभाग में भी प्रमुख सचिव की पदस्थापना की जाएगी। पिछले सात महीने से दोनों विभाग की कमान सचिव स्तर के अधिकारी के पास है। इसके अलावा आधा दर्जन से ज्यादा विभागाध्यक्षों को बदला जा सकता है। शिक्षा, महिला एवं बाल विकास और कृषि विभाग में प्रमुख सचिव या अपर मुख्य सचिव स्तर के अधिकारियों को पदस्थ करने का प्रस्तााव है। फिलहाल तीनों विभाग सचिव स्तर के अधिकारी संभाल रहे हैं। पर्यावरण विभाग में भी दो अधिकारियों को पदस्थ किया जाना है।

इन जिलाधीशों के स्थानांतरण भी प्रतीक्षा सूची में

शासन स्तर पर मैदानी अधिकारियों की तबादला सूची पिछले दो महीने से लंबित है। जिसमें इंदौर, भोपाल, जबलपुर, छिंदवाड़ा, धार, शिवपुरी, मुरैना, नर्मदापुरम, निवाड़ी, आगर, नीमच, अलीजरापुर, सागर, रीवा, डिंडौरी और नरसिंहपुर जिले के जिलाधीशों के नाम शामिल हंै। इंदौर कलेक्टर आशीष सिंह का नाम उज्जैन संभागायुक्त के लिए प्रस्तावित है। ग्वालियर जिलाधीश रुचिका चौहान का नाम भी तबादला सूची में प्रस्ताव है। बताया गया कि इनमें से ज्यादातर अधिकारियों की राजधानी वापसी होना है। जबकि कुछ के जिले बदलेंगे। संभावित तबादला सूची में 2010 बैच कलेक्टर से मुक्त हो सकता है। क्योंकि 3 महीने बाद यह पूरा बैच सचिव के लिए पदोन्नत होगा।