अपराध

Image Alt Text

आबकारी टीम ने चार स्थानों से पकड़ी 60 हजार की शराब

अपराध

भोपाल। अवैध रूप से शराब बिक्री, परिवहन एवं मदिरा पान कराए जाने की सूचनाओं पर आबकारी विभाग की टीम लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में आबकारी टीम ने मंगलवार देर रात तीन अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई कर बड़ी मात्रा में अवैध देशी-विदेशी शराब बरामद की है। 

मुखबिर की सूचना पर आबकारी विभाग की एक टीम ने बरखेड़ा पठानी  क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए 27.75 बल्क लीटर अवैध विदेशी मदिरा दर्ज कर आरापी अजय पासवान पुत्र रामभरोसे पासवान निवासी कृष्णा नगर बरखेड़ा पठानी के विरुद्ध प्रकरण दर्ज किया। टीम ने आरोपी के घर  से ऑफिसर चॉइस कंपनी की 19 बोतल ,रॉयल चैलेंज की 5 बोतल, रॉयल स्टैग की सात बोतल, ओल्ड मंक रम की 6 बोतल सहित कुल 37 बोतल में भरी 27.75 बल्क लीटर अवैध विदेशी मदिरा बरामद की। 

 इसी प्रकार दूसरी टीम ने बरखेड़ा  सालम क्षेत्र में जीतमल पुत्र लक्ष्मण सिंह के कब्जे से 27 पाव पावर विदेशी मदिरा और भौरी बायपास क्षेत्र सेे दीपक पुत्र चंद्र सिंह प्रजापति के घर से 17 पाव देशी विदेशी मदिरा बरामद की। तीसरी टीम ने रानी कमलापति स्टेशन से 2 सूटकेस में भरी 27 बोतल रॉयल चैलेंज, ऑफिसर चौइस व्हिस्की और ओल्ड मोंक रम ब्रांड की अवैध मदिरा बरामद की। यहां अज्ञात आरोपी भीड़ का फायदा उठा कर सूट केस छोडक़र भाग निकला। आबकारी टीम ने तीन अन्य कार्रवाईयों में पकड़े गए सभी आरोपियों के विरुद्ध मप्र आबकारी अधिनियम की धारा 34(1) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है। चारों कार्रवाईयों में कुल 56 बल् लीटर मदिरा जब्त की गई, जिसकी कीमत लगभग 60 हजार रुपये आंकी गई है।