Breaking News:
राजधानी
राष्ट्रीय कृमि दिवस और एनीमिया की रोकथाम पर हुई चर्चा
राजधानी
राज्य स्तरीय परामर्श समिति की बैठक हुई
भोपाल। राज्य स्तरीय परामर्श समिति बैठक का बुधवार को आयोजित हुई। बैठक में आगामी 23 सितम्बर को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस कार्यक्रम की कार्ययोजना, विभागों के बीच समन्वित संचालन तथा एनीमिया मुक्त भारत कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न आयुवर्गों में आई.एफ.ए. अनुपूरण, एनीमिया स्क्रीनिंग, प्राइवेट स्कूलों में क्रियान्वयन की चुनौतियां एवं व्यवहार परिवर्तन रणनीतियों के सुदृढ़ीकरण पर विस्तार से चर्चा हुई।
बैठक के साथ-साथ डिजिटल हीमोग्लोबिनोमीटर के प्रसार एवं एनीमिया स्क्रीनिंग गतिविधि का भी आयोजन किया गया। जिससे प्रदेश में एनीमिया की रोकथाम और उपचार की दिशा में ठोस प्रगति सुनिश्चित हो सके।बैठक में महिला एवं बाल विकास विभाग, उच्च शिक्षा विभाग, सीबीएसई स्कूल, तकनीकी शिक्षा विभाग, मदरसा शिक्षा, एनएसएस, पंचायती राज संस्थान, नेहरू युवा केन्द्र सहित यूनिसेफ, एवीडेंस एक्शन तथा न्यूट्रिशन इंटरनेशनल के राज्य प्रतिनिधियों ने उपस्थित रहकर विचार एवं सुझाव दिए। राष्ट्रीय कृमिमुक्ति दिवस एवं एनीमिया मुक्त भारत कार्यक्रम के लिए तैयार किए गए पोस्टर एवं आईईसी सामग्री का विमोचन मिशन संचालक, एनएचएम द्वारा ने किया। बैठक में छूटे हुए बच्चों को 26 सितम्बरको मॉप-अप दिवस पर कृमिनाशक दवा देने का निर्णय भी लिया गया।
ट्रेंडिंग खबरें
राजनीति
मोदी की झोली में बंगाल की ममता, भगवा हो गया ‘झालमुई’ का रंग, प्रधानमंत्री बोले...
04-05-26
राजधानी
कौशल शर्मा ने ग्रहण किया महर्षि पतंजलि संस्कृत संस्थान के अध्यक्ष का पदभार
04-05-26
राजनीति
पश्चिम बंगाल विजय पर भाजपा कार्यालय में मना उत्सव, ढोल-नगाड़ों के बीच झूमे कार्यकर्ता, प्रदेश...
04-05-26
राजधानी
‘एक्टिव मोड’ में कार्य करें अधिकारी, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई, समय सीमा बैठक में...
04-05-26
राजधानी
रेखा यादव ने संभाला महिला आयोग अध्यक्ष का कार्यभार
04-05-26