Breaking News:
मध्यप्रदेश
मंदसौर में जिला आबकारी अधिकारी के घर छापा
मध्यप्रदेश
- प्रदेश में ईडी के निशाने पर आबकारी विभाग
-4 महीने पहले शराब ठेकेदारों के यहां दी थी दबिश
भोपाल/मंदसौर। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बुधवार तडक़े मप्र के मंदसौर जिले के आबकारी अधिकारी बद्रीलाल दांगी के यहां छापामार कार्रवाई की है। करीब 5 घंटे तक सर्चिंग चली। इस कार्रवाई से आबकारी विभाग में हडक़ंप मचा है। मंदसौर के जिला आबकारी अधिकारी बद्री लाल डांगी का पिछले महीने 22 अगस्त को दतिया तबादला हो चुका है। सोमवार को उन्होंने दतिया जिला आबकारी अधिकारी के रूप में आमद दी।
ईडी के छापे के समय पूर्व जिला आबकारी अधिकारी घर में मौजूद नहीं थे। इंदौर और भोपाल की 2 टीमों ने यहां दबिश दी। बीएल डांगी आबकारी विभाग में कार्यप्रणाली को लेकर बदनाम हैं। मंदसौर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं आबकारी विभाग के मंत्री जगदीश देवड़ा का गृह जिला भी है।
आबकारी अधिकारी के यहां ईडी की छापामार कार्रवाई को आबकारी विभाग में सालों पहले हुए 71 करोड़ रुपए के फर्जी चालान घोटाले से जोडक़र देखा जा रहा है। इस मामले में ईडी 28 अप्रैल को भोपाल, इंदौर और जबलपुर में आबकारी ठेकेदारों के यहां छापामार कार्रवाई को अंजाम दे चुकी है। 4 महीने बाद ईडी ने मंदसौर के आबकारी अधिकारी बद्री लाल डांगी के यहां छापा मारा है।
अन्य खबर
ट्रेंडिंग खबरें
व्यापार
4 हजार क्विंटल से अधिक चीनी का भंडार नहीं रख सकेंगे डीलर
01-09-26
मध्यप्रदेश
रात 8 बजे चढ़ता है पतीला, रात 12 बजे मासूमों का भोजन तैयार, ठेकेदार की...
01-09-26
मध्यप्रदेश
मासूमों के पोषण आहार में फर्जीवाड़े के खुलासे से परेशान डीपीओ बोलीं गड़बड़ी पर मैं...
01-09-26
राजधानी
अंशुमन यादव बने एडीजी इंटेलीजेंस, चंचल शेखर डायरेक्टर खेल विभाग, मप्र में बदलीं वरिष्ठ आईपीएस...
29-08-26
मध्यप्रदेश
ठेकेदार गटक रहे मासूमों का पोषण आहार, ग्वालियर में मासूमों को गर्म भोजन और महिला...
29-08-26