Breaking News:
राजनीति
इंदौर एमवाय अस्पताल में मासूमों की उच्च स्तरीय जांच कराए सरकार: नायक
राजनीति
भोपाल। इंदौर के एमवाय अस्पताल में चूहों द्वारा काटे जाने के बाद हुई दो मासूमों की मौत के मामले में कांग्रेस ने उच्च स्तरीय जांच की मांग करते हुए अस्पताल के अधिष्ठाता सहित अन्य संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।
मप्र कांग्रेस कमेटी, मीडिया विभाग के अध्यक्ष मुकेश नायक ने शुक्रवार को प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में पत्रकारवार्ता आयोजित कर मप्र के शासकीय अस्पतालों के हालात खराब हैं। मासूमों को चूहे कुतरकर खा रहे हैं। अस्पताल प्रबंधन की ओर से पेस्ट कंट्रोल करने वाली कंपनी को ढाई करोड़ का भुगतान किया गया। जबकि दो नर्सों को निलंबित कर इतिश्री कर ली गई। लेकिन न तो कंपनी और न ही जिम्मेदारों के विरुद्ध कार्रवाई हुई। कंपनी को ठेका किसने दिया, किसने अनुबंध किया। अस्पतालों में चूहे-कॉकरोच, गंदगी के हालात रहने की स्थिति में आम जरूरतमंद व्यक्ति सरकारी अस्पताल में कैसे उपचार कराएगा। श्री नायक ने कि इस मामले की उच्च स्तरीय जांच हो और डीन को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दोषियों पर अपराधिक प्रकरण दर्ज होना चाहिए।
अन्य खबर
ट्रेंडिंग खबरें
व्यापार
4 हजार क्विंटल से अधिक चीनी का भंडार नहीं रख सकेंगे डीलर
01-09-26
मध्यप्रदेश
रात 8 बजे चढ़ता है पतीला, रात 12 बजे मासूमों का भोजन तैयार, ठेकेदार की...
01-09-26
मध्यप्रदेश
मासूमों के पोषण आहार में फर्जीवाड़े के खुलासे से परेशान डीपीओ बोलीं गड़बड़ी पर मैं...
01-09-26
राजधानी
अंशुमन यादव बने एडीजी इंटेलीजेंस, चंचल शेखर डायरेक्टर खेल विभाग, मप्र में बदलीं वरिष्ठ आईपीएस...
29-08-26
मध्यप्रदेश
ठेकेदार गटक रहे मासूमों का पोषण आहार, ग्वालियर में मासूमों को गर्म भोजन और महिला...
29-08-26