Breaking News:
देश
खेती की तस्वीर, किसान की तकदीर बदलेगा जीएसटी दरों का संशोधन
देश
केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह बोले किसानों से जुड़े उपकरण, उर्वरक, संयंत्र सभी हुए सस्ते
भोपाल। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की घोषणा के बाद जीएसटी कौंसिल ने जीएसटी दरों में जो संशोधन किए हैं, उनमें किसानों से जुड़े सभी सामान की दरों को कम किया गया है। किसानों से जुड़े उपकरण, उर्वरक, संयंत्र-मशीनरी सभी सस्ती होगी, जिससे किसान इन्हें खरीदकर उत्पादकता बढ़ा सकेगा, खेती की लागत घटेगी और उत्पादकता बढ़ेगी। इन जीएसटी सुधारों से देश में खेती की तस्वीर बदलेगी और किसान की तकदीर बदलेगी। यह बात केन्द्रीय कृषि मंत्री ने शनिवार को अपने भोपाल स्थित निवास पर जीएसटी दरों पर संशोधन के संबंध में मीडिया से चर्चा करते हुए कही।
केन्द्रीय मंत्री श्री चौहान ने ट्रेक्टर, धान रोपण संयंत्र, थ्रेशर, पावर ब्रीडर सहित किसानों से जुड़े उपकरणों और खेती के लिए उपयोग होने वाली सामग्री की मूल दरें और जीएसटी सुधार के बाद आने वाले अंतर को भी स्पष्ट किया।
किसान को ट्रेक्टर पर 63 हजार तक बचत
केन्द्रीय कृषि मंत्री श्री चौहान के अनुसार 35 एचपी का ट्रैक्टर जो पहले 6 लाख 50 हजार रुपए का था, अब 6 लाख 9 हजार रुपए में मिलेगा। किसान को अनुमानित 41,000 रुपए की बचत होगी। 45 एचपी ट्रेक्टर पहले 7 लाख 20 हजार रुपए का था, अब 6 लाख 75 रुपये का हो जाएगा। 45 हजार रुपये की बचत होगी। 50 एचपी ट्रेक्टर- पहले 8 लाख 50,000 रूपए का था, अब 7 लाख 97 हजार का हो जाएगा। किसान को बचत 53 हार रुपये की बचत होगी। 75 एचपी ट्रेक्टर पहले 10 लाख रूपए का था, अब 9 लाख 37 हजार रुपये का आएगा। 63हजार रुपये की बचत होगी।
खाद्य उत्पादों, कीटनाशकों में बड़ी राहत
श्री चौहान ने बताया कि जीएसटी में दुग्ध क्षेत्र को बड़ी राहत मिली है। दूध, पनीर को जीएसटी मुक्त रखा गया है। डेयरी उत्पादन करने वालों के साथ-साथ किसान और आमजन को भी लाभ मिलेगा। मक्खन, घी, डब्बा दूध पर भी जीएसटी घटाई गई है। इसके अलावा कीटनाशकों, सूक्ष्म पोषक तत्वों, फल, सब्जी प्रोसेसिंग, कोल्ड स्टोर, संरक्षित मछली की दरों, प्राकृतिक शहद,ऊर्जा आधारित उपकरणों, ड्रिप ऐरिगेशन, सीमेंट, लोहा आदि पर भी जीएसटी घटाई है। जिससे खेती के साथ ग्रामीण व किसान को घर बनाने की लागत घटेगी।
अन्य खबर
ट्रेंडिंग खबरें
व्यापार
4 हजार क्विंटल से अधिक चीनी का भंडार नहीं रख सकेंगे डीलर
01-09-26
मध्यप्रदेश
रात 8 बजे चढ़ता है पतीला, रात 12 बजे मासूमों का भोजन तैयार, ठेकेदार की...
01-09-26
मध्यप्रदेश
मासूमों के पोषण आहार में फर्जीवाड़े के खुलासे से परेशान डीपीओ बोलीं गड़बड़ी पर मैं...
01-09-26
राजधानी
अंशुमन यादव बने एडीजी इंटेलीजेंस, चंचल शेखर डायरेक्टर खेल विभाग, मप्र में बदलीं वरिष्ठ आईपीएस...
29-08-26
मध्यप्रदेश
ठेकेदार गटक रहे मासूमों का पोषण आहार, ग्वालियर में मासूमों को गर्म भोजन और महिला...
29-08-26