Breaking News:
राजधानी
कर्मल कॉन्वेंट स्कूल की छत से कूदी छात्रा
राजधानी
हाथ-पैर में फ्रैक्चर, लेकिन जान बची , सीसीटीवी फुटेज में कूदती दिखी
भोपाल। भोपाल के कार्मल कॉन्वेंट स्कूल की 6वीं की एक छात्रा ने स्कूल की इमारत की पहली मंजिल से छलांग लगा दी। उसके हाथ और पैर में फ्रैक्चर हुआ है। घटना सुबह करीब 7.30 बजे हुई, जब वह परीक्षा देने स्कूल पहुंची थी। सीसीटीवी फुटेज में वो छलांग लगाते नजर आई है।
प्राथमिक जांच में डॉक्टरों ने बताया कि उसके हाथ और पैर में फ्रैक्चर हुआ है, लेकिन उसकी हालत खतरे से बाहर है। गोविंदपुरा पुलिस स्कूल में लगे पुलिस सीसीटीवी फुटेज जांच रही है। घटना के पीछे के कारणों का पता लगा रही है।
शिक्षकों ने अस्पताल में कराया भर्ती
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि परीक्षा शुरू होने से पहले छात्रा अचानक पहली मंजिल से नीचे कूद गई। इस घटना से स्कूल में अफरा-तफरी मच गई और बच्चे डर गए। शिक्षकों ने तुरंत छात्रा को संभाला और उसे नजदीकी अस्पताल ले जाया गया।
फुटेज से दिखा, छात्रा ने खुद छलांग लगाई
स्कूल प्रबंधन ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। गोविंदपुरा थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया और सीसीटीवी फुटेज की जांच शुरू कर दी। फुटेज में साफ दिख रहा है कि छात्रा ने खुद छलांग लगाई है। स्कूल प्रशासन ने कहा कि बच्चों की सुरक्षा और मानसिक स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। पुलिस ने बताया कि छात्रा, उसके परिवार और सहपाठियों से पूछताछ के बाद ही घटना के पीछे का वास्तविक कारण सामने आएगा।
ट्रेंडिंग खबरें
मध्यप्रदेश
मासूमों के पोषण आहार में फर्जीवाड़े के खुलासे से परेशान डीपीओ बोलीं गड़बड़ी पर मैं...
01-09-26
राजधानी
अंशुमन यादव बने एडीजी इंटेलीजेंस, चंचल शेखर डायरेक्टर खेल विभाग, मप्र में बदलीं वरिष्ठ आईपीएस...
29-08-26
मध्यप्रदेश
ठेकेदार गटक रहे मासूमों का पोषण आहार, ग्वालियर में मासूमों को गर्म भोजन और महिला...
29-08-26
अपराध
बजरंग दल नेता के भाई की गोली मारकर हत्या, ठेले पर मोमोज खाने के दौरान...
27-08-26
मध्यप्रदेश
भोपाल में दो नए होम्योपैथी कॉलेजों की मंजूरी, देशभर में 8 नए होम्योपैथ कॉलेजों की...
19-08-26