राजधानी
पूर्व डीजीपी का केयरटेकर ने गला दबाया
राजधानी
99 साल के जोशी ने बताया डरा-धमकाकर पैसे ऐंठना चाहता था आरोपी
भोपाल । भोपाल की अरेरा कॉलोनी में रहने वाले मप्र के पूर्व महानिदेशक 99 वर्षीय एचएम जोशी से उन्हीं की देखरेख करने के लिए रखे गए व्यक्ति (केयरटेकर) ने मारपीट करते हुए गला दबा दिया। हालांकि घर में खाना बनाने वाली महिला गीता के पहुंचने पर आरोपी ने उन्हें छोड़ दिया।
पुलिस को दिए लिखित शिकायती आवेदन में श्री जोशी ने बताया कि उनका केयरटेकर रफीक खान उनसे डरा-धमकाकर पैसे ऐंठना चाहता था। ऐसा नहीं करने पर बुधवार को को उसने मारपीट करते हुए गला दबाने का प्रयास किया। उन्होंने बताया कि आरोपी रफीक को परिजनों ने एक निजी एजेंसी के माध्यम से उनकी देखरेख के लिए रखा था। जिसके बदले में उसे 18-20 हजार रुपये वेतन दिया जाता है। पुलिस ने श्री जोशी की शिकायत पर मामले की जांच शुरू कर दी है।
रफीक पर चोरी का भी आरोप
पूर्व डीजीपी श्री जोशी द्वारा पुलिस को दिए शिकायती आवेदन में बताया है कि आरोपी रफीक की इस हरकत के बाद उन्होंने घर का सामान चेक किया तो पाया कि एक कीमती धातु की बनी गणेश जी की मूर्ति और एक अन्य मूर्ति घर से गायब है। उनके पास रखे 10 हजार रुपए में से 500 सौ का एक नोट गायब था, जिसे आरोपी ने चोरी करना स्वीकार किया है।
निष्कासित आईएएस अरविंद जोशी के पिता हैं एचएम जोशी
पीडि़त एचएम जोशी भ्रष्टाचार के मामले में निष्कासित पूर्व आईएएस अधिकारी अरविंद जोशी के पिता और टीनू जोशी के ससुर हैं। 2022 में अरविंद जोशी का निधन हो चुका है। एचएम जोशी 1948 बैच के रिटायर्ड आईपीएस हैं। 80 के दशक में वे मध्य प्रदेश के डीजीपी रहे चुके हैं।
कंपनी ने अनसुना की शिकायत
एचएम जोशी के घर के पास ही रहने वाले उनके भतीजे सीए विनोद जोशी ने बताया कि इस घटना के बाद रफीक को देखरेख के लिए उपलब्ध कराने वाली कंपनी के मालिक को फोन किया तो उन्होंने भी शिकायत को अनसुना किया। पुलिस और न्यायालय की कार्यवाही से बचने के लिए सिर्फ शिकायती आवेदन दिया है, प्राथमिकी दर्ज नहीं कराई है।
ट्रेंडिंग खबरें
राजधानी
30 नवम्बर को ही सेवानिवृत्त होंगे डीजीजी मकवाणा
28-10-26
अपराध
45 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़े जल संसाधन विभाग के लेखाधिकारी और बाबू
28-10-26
मध्यप्रदेश
सोम डिस्टिलरीज को सर्वोच्च न्यायालय से राहत, शराब लायसेंस को रिन्यू करने मप्र उच्च न्यायालय...
27-10-26
मध्यप्रदेश
20 दिन बाद वापस लौटी महिला, चिडिय़ाघर से पति को छोड़ प्रेमी के साथ मोटर...
27-10-26
राजधानी
जुआ के खेल में निपटे थाना प्रभारी, कार्रवाई में लापरवाही पर हुए निलंबित
27-10-26