Breaking News:
राजधानी
2 अक्टूबर के बाद भोपाल में होगी कलेक्टर-कमिश्नर कॉन्फ्रेंस
राजधानी
कॉन्फ्रेंस से पहले मुख्यंत्री ने मंत्रियों को दिए विभागों की विस्तृत समीक्षा के निर्देश
भोपाल। ‘विजन 2047 डॉक्यूमेंट’ के साथ आगामी तीन सालों की कार्ययोजना तैयार करने के उद्देश्य से आगामी 2 अक्टूबर के बाद भोपाल में भौतिक रूप से कलेक्टर-कमिश्नर कॉन्फ्रेंस होगी। मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में प्रस्तावित इस बैठक में कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक, संभागायुक्त और जोनल पुलिस महानिरीक्षक शामिल होंगे। पहले यह बैठक 19 एवं 20 सितम्बर को होनी थी, लेकिन नवरात्रि पर्व के दौरान कानून व्यवस्था को देखते हुए इसे स्थगित किया गया।
मंगलवार को मंत्रि-परिषद की बैठक से पहले मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि दशहरे के बाद भोपाल में दो दिवसीय कलेक्टर-कमिश्नर कॉन्फ्रेंस आयोजित की जाएगी। यह कॉन्फ्रेंस भौतिक रूप से आयोजित होगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सभी मंत्रियों को निर्देश दिए हैं कि वे कॉन्फ्रेंस से पहले अपने-अपने विभागों की विस्तृत समीक्षा करें, ताकि जिन क्षेत्रों में प्रदर्शन कमजोर है, वहां सुधार लाया जा सके। मुख्यमंत्री ने बताया कि कॉन्फ्रेंस में आगामी वर्षों की कार्ययोजना और विजन डॉक्यूमेंट पर भी चर्चा की जाएगी। साथ ही शासन की प्राथमिकता वाले तय पैमाने के अनुरूप सभी जिलाधीशों की प्रदर्शन रिपोर्ट भी प्रस्तुत की जाएगी।
कॉन्फ्रेंस में अधिकारियों को तीन सालों की प्राथमिकता वाले कार्यों और परियोजनाओं की जानकारी देकर उन पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए जाएंगे।
ट्रेंडिंग खबरें
व्यापार
4 हजार क्विंटल से अधिक चीनी का भंडार नहीं रख सकेंगे डीलर
01-09-26
मध्यप्रदेश
रात 8 बजे चढ़ता है पतीला, रात 12 बजे मासूमों का भोजन तैयार, ठेकेदार की...
01-09-26
मध्यप्रदेश
मासूमों के पोषण आहार में फर्जीवाड़े के खुलासे से परेशान डीपीओ बोलीं गड़बड़ी पर मैं...
01-09-26
राजधानी
अंशुमन यादव बने एडीजी इंटेलीजेंस, चंचल शेखर डायरेक्टर खेल विभाग, मप्र में बदलीं वरिष्ठ आईपीएस...
29-08-26
मध्यप्रदेश
ठेकेदार गटक रहे मासूमों का पोषण आहार, ग्वालियर में मासूमों को गर्म भोजन और महिला...
29-08-26