Breaking News:
विदेश
अमेरिका में ट्रंप के करीबी चार्ली किर्क की हत्या
विदेश
यूनिवर्सिटी के कार्यक्रम में मारी गई गोली, देशभर में आधे झुके अमेरिकी झंडे
अमेरिका के यूटा में कंजर्वेटिव एक्टिविस्ट चार्ली किर्क की रैली के दौरान गोली मारकर हत्या कर दी गई। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मौत की पुष्टि की. वह डोनाल्ड ट्रंप के बेहद करीबी लोगों में से माने जाते हैं और दक्षिणपंथी राजनीति का प्रमुख चेहरा हैं।
वॉशिंगटन/नई दिल्ली।:अमेरिका के यूटा राज्य में बुधवार को एक बड़ी राजनीतिक हिंसा देखने को मिली. कंजर्वेटिव एक्टिविस्ट और टर्निंग प्वाइंट यूएसए के को-फाउंडर 31 वर्षीय चार्ली किर्क की गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह घटना तब हुई जब किर्क यूटा वैली यूनिवर्सिटी (ङ्क), ओरेम में एक रैली को संबोधित कर रहे थे. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोपहर करीब 12 बजे किर्क छात्रों के सवालों का जवाब दे रहे थे, तभी अचानक गोली चलने की आवाज आई और वे मंच पर गिर पड़े। उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। चार्ली किर्क अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बेहद खास लोगों में से एक थे।
डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर पोस्ट कर उनकी मौत की पुष्टि की. वहीं, यूटा के गवर्नर स्पेंसर कॉक्स ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसे राजनीतिक हत्या बताया और कहा कि जिम्मेदार लोगों को हर हाल में सजा मिलेगी। उन्होंने राज्यभर में अमेरिकी और यूटा के झंडों को रविवार, 14 सितंबर तक आधा झुकाने का आदेश भी दिया है. घटना के तुरंत बाद पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियों ने ङ्क कैंपस को लॉकडाउन कर तलाशी अभियान चलाया. शुरुआती रिपोर्ट में कहा गया था कि पुलिस ने एक संदिग्ध को पकड़ा है, लेकिन बाद में अधिकारियों ने साफ किया कि असली हमलावर अभी फरार है।
कौन थे चार्ली किर्क?
चार्ली किर्क अमेरिका में रूढ़िवादी राजनीति का बड़ा चेहरा थे। उन्होंने हाई स्कूल और कॉलेज छात्रों के लिए टर्निंग प्वाइंट यूएसए की स्थापना की थी, और 2024 में उनके कंटेंट ने सोशल मीडिया पर करीब 150 बिलियन व्यूज बटोरे. भारत में भी अमेरिकी राजनीति में दिलचस्पी रखने वाले लोगों में चार्ली किर्क लोकप्रिय हैं. किर्क ईसाई राष्ट्रवाद, बंदूक अधिकार, कोविड-19 गलत सूचना और चुनाव धोखाधड़ी के दावे जैसे कई विवादित विषयों पर कट्टर रुख अपनाया है। 2024 में अमेरिकी राष्ट्रपति के चुनाव में उन्होंने युवा वोटरों को ट्रंप के लिए वोट करने को कहा था। किर्क की पत्नी और दो छोटे बच्चे हैं. उनके मौत की खबर आते ही पूरे अमेरिका में शोक की लहर है। बेसबॉल टीम न्यूयॉर्क यांकीज ने आज रात के खेल से पहले चार्ली किर्क के सम्मान में कुछ क्षण का मौन रखा. बड़ी स्क्रीन पर उनकी तस्वीर दिखाई गई।
ट्रेंडिंग खबरें
राजनीति
मोदी की झोली में बंगाल की ममता, भगवा हो गया ‘झालमुई’ का रंग, प्रधानमंत्री बोले...
04-05-26
राजधानी
कौशल शर्मा ने ग्रहण किया महर्षि पतंजलि संस्कृत संस्थान के अध्यक्ष का पदभार
04-05-26
राजनीति
पश्चिम बंगाल विजय पर भाजपा कार्यालय में मना उत्सव, ढोल-नगाड़ों के बीच झूमे कार्यकर्ता, प्रदेश...
04-05-26
राजधानी
‘एक्टिव मोड’ में कार्य करें अधिकारी, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई, समय सीमा बैठक में...
04-05-26
राजधानी
रेखा यादव ने संभाला महिला आयोग अध्यक्ष का कार्यभार
04-05-26