Breaking News:
अपराध
राजधानी के ढाबे-रेस्टोरेंट बने मैखाना
अपराध
मप्र में अहातों पर लगा ताला, तो ढाबों पर शुरू हुई शराब पार्टियां
भोपाल। राजधानी भोपाल में शहर के बीचों-बीच और बाहरी सीमा से सटे होटल, ढाबों और रेस्टोंरेंटों पर खुलेआम शराब परोसी जा रही है। आबकारी विभाग लगातार इन होटल, ढाबों और रेस्टोरेंट पर कार्रवाई कर प्रकरण बना रहा है,फिर भी यहां अवैध रूप से अहातों का संचालन नहीं रुक रहा है।
मप्र में सवा दो साल पहले बंद हैं अहाता लायसेंस
फरवरी 2023 में मप्र सरकार ने पूरे प्रदेशभर में अहाते बंद करने का निर्णय लिया था और 1 अप्रैल 2023 से लागू हुई नई आबकारी नीति में इसका परिपालन शुरू हुआ। आबकारी विभाग के रिकार्ड में मप्र में अहाते पूरी तरह बंद हैं। अवैध रूप से शराब पिलाने वाले होटल, ढाबों और रेस्टोंरेंटा को इसका दो गुना फायदा उठाया। अहातों के वैधानिक रूप से संचालन के लिए सरकारी फीस भी नहीं देनी पड़ रही और शराब के शौकीनों को महंगी कीमत पर शराब पिलाकर मोटी कमाई भी कर रहे हैं।
छह महीने से लगातार कार्रवाई कर रहा विभाग
राजधानी भोपाल में अवैध रूप से शराब के विक्रय, परिवहन और अवैध अहाता संचालन के खिलाफ आबकारी विभाग की टीम लगातार कार्रवाई कर रही है। विभागीय टीमों ने जब-जब छापे मारे, शहर एवं आसपास के क्षेत्रों में संचालित कई होटलों, ढाबों और रेस्टोरेंटों पर ग्राहक अवैध रूप से शराब पीते मिले हैं। यह कार्रवाई शहर में एमपी नगर, अरेरा कॉलोनी जैसे स्थानों पर भी हुई और नीलबड़, रातीबड़, कोलार रोड और रायसेन रोड जैसे शहर से सटे क्षेत्रों में बने ढाबों-होटलों पर भी की गई।
शुक्रवार को इन ढाबों पर की कार्रवाई
शुक्रवार 12 सितम्बर की देर रात आबकारी टीम ने शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में अवैध मदिरापान एवं विक्रय की सूचना पर कोलार रोड स्थित भैयालाल ढाबा,नटखट ढाबा, देशी ढाबा, पंजाबी ढाबा, हरियाली ढाबा एवं केरवा डेम क्षे9 में बासिल, कंट्री साइड मिडोज, हाइडआउट सहित अन्य रेस्टोरेंट पर ग्राहकों को अवैध रूप से शराब पिलाते हुए पकड़ा। टीम ने आरोपियों पर आबकारी अधिनियम की धारा 36(अ) व 36(ब)के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध किए।
अनुमति से अधिक शराब मिली, बार लायसेंस निलंबित
शुक्रवार रात आबकारी टीम ने आईएसबीटी स्थित ‘रूबरू बार’ पर छापा मारकर जांच पड़ताल की। यहां अनुमति से अतिरिक्त शराब मिलने पर आबकारी टीम ने एक दिन के लिए लायसेंस निलंबित कर ‘बार’ सील कर दिया।
इन स्थानों पर पकड़ी अवैध शराब
शुक्रवार को आबकारी विभाग की टीम ने ग्राम हरिपुर में गीता बाई नामक महिला के घर से 6 लीटर हाथभट्टी और 30 किलोग्राम महुआ लाहन तथा आदमपुर छावनी में निशा पंजाबी के घर से 2 लीटर हाथभट्टी मदिरा बरामद की आरोपियों पर आबकारी एक्ट में प्रकरण पंजीबद्ध किया है।
अन्य खबर
ट्रेंडिंग खबरें
व्यापार
4 हजार क्विंटल से अधिक चीनी का भंडार नहीं रख सकेंगे डीलर
01-09-26
मध्यप्रदेश
रात 8 बजे चढ़ता है पतीला, रात 12 बजे मासूमों का भोजन तैयार, ठेकेदार की...
01-09-26
मध्यप्रदेश
मासूमों के पोषण आहार में फर्जीवाड़े के खुलासे से परेशान डीपीओ बोलीं गड़बड़ी पर मैं...
01-09-26
राजधानी
अंशुमन यादव बने एडीजी इंटेलीजेंस, चंचल शेखर डायरेक्टर खेल विभाग, मप्र में बदलीं वरिष्ठ आईपीएस...
29-08-26
मध्यप्रदेश
ठेकेदार गटक रहे मासूमों का पोषण आहार, ग्वालियर में मासूमों को गर्म भोजन और महिला...
29-08-26