Breaking News:

• देर रात मप्र के आईपीएस की बड़ी तबादला सूची जारी, स्पेशल डीजी से लेकर सीएसपी स्तर के 62 अधिकारी स्थानांतरित देखें सूची • 18 साल के राजनीतिक वनवास के बाद यदुवंशी की जै जै .... • किसी को खराब प्रदर्शन की सजा तो किसी को मिला उत्कृष्ट प्रदर्शन का इनाम, आधी रात के बाद जारी की 62 आईपीएस अधिकारियों की स्थानांतरण सूची • पूर्व विधायक रेखा यादव अध्यक्ष, साधना सदस्य नियुक्त,6 साल बाद राज्य महिला आयोग में हुई नियुक्तियां • अर्थियां सजाकर मंत्री निवास को निकले, पुलिस ने रोका तो की धक्कामुक्की, जबलपुर की क्रूज दुर्घटना को लेकर युवा कांग्रेस का भोपाल में प्रदर्शन • भोपाल जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण वर्ग 15-17 मई को, पार्टी नेताओं ने देखा प्रशिक्षण स्थल, कामकाजी बैठक में की समीक्षा
अपराध

Image Alt Text

दुष्कर्म के आरोप में वकील यावर खान गिरफ्तार, जेल भेजा

अपराध

पॉक्सो और देह व्यापार मामले में गवाही के दौरान नाबालिग पीडि़ता ने लगाए आरोप 

भोपाल। राजधानी के कुख्यात अपराधी और तस्करी के आरोपियों की पैरवी कर चुके भोपाल के वकील यावर खान को अशोका गार्डन थाना पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किया है। शनिवार रात पुलिस ने उसे हिरासत में लिया और मेडिकल परीक्षण के बाद देर शाम न्यायालय ने उसे जेल भेज दिया। 

अशोका गार्डन थाना प्रभारी अनुराग लाल के अनुसार विगत 24 अगस्त को पॉक्सो कोर्ट में दुष्कर्म और देह व्यापार के मामले में गवाही के दौरान एक पीडि़ता ने भोपाल जिला न्यायालय के अधिवक्ता यावर खान का नाम दुष्कर्म के आरोपियों के साथ लिया था।

पीडि़ता के कथन के आधार पर 11 सितंबर को न्यायालय ने प्रकरण में उचित कार्रवाई को लेकर अशोका गार्डन पुलिस को पत्र लिखा था। इसी पत्र के साथ पीडि़ता के बयानों की कॉपी भी संलग्न की थी। पत्र पर संज्ञान लेते हुए अशोका गार्डन पुलिस ने शनिवार की देर रात वकील यावर खान को हिरासत में लिया। अब आरोपी यावर को रिमांड पर लेकर उससे पूछताछ की जाएगी। 

ऑफिस और घर बुलाकर दुष्कर्म का आरोप 

पीडि़ता ने न्यायालय में दिए बयानों में कहा था कि आरोपियों के वकील यावर खान ने भी ऑफिस और बिट्टन मार्केट स्थित मकान में बुलाकर उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। पीडि़ता ने अपने बयान में बताया कि वह यह बात न्यायालय में पहली बार इसलिए बता रही है कि इससे पहले उसे वकील का नाम याद नहीं था। न्यायालय में बयान के दौरान किसी अन्य वकील ने जब आरोपी के वकील का नाम लिया, तब उसे यावर खान का नाम याद आया। न्यायालय ने पीडि़ता के बयान दर्ज कर लिए हैं। घटना 9 दिसंबर 2023 का है।

मानव तस्कारी और देह व्यापार की संभावना 

आशुतोष वाजपेयी सहित अन्य के खिलाफ दर्ज इस प्रकरण में नाबालिग घर से गायब हो गई थी। बाद में बच्ची के बरामदगी के बाद अशोका गार्डन थाना क्षेत्र में एक पीडि़ता के अपहरण और बलात्कार की प्राथमिकी दर्ज हुई थी। प्रारंभिक जांच में पुलिस को पता चला कि यह केवल एक साधारण दुष्कर्म का मामला नहीं, बल्कि एक संगठित अपराध रैकेट से जुड़ा हुआ है। जांच में अब तक 26 आरोपियों की संलिप्तता उजागर हुई है, जिनमें से 18 को गिरफ्तार किया जा चुका है। इस रैकेट में मानव तस्करी, देह व्यापार की कडिय़ां भी जुड़ रही हैं। 

यावर पर पहले भी लगा था दुष्कर्म का आरोप 

गिरफ्तार बकील यावर खान पर पहले भी एक नाबालिग पीडि़ता ने दुष्कर्म का प्रकरण दर्ज कराया था। 14 मई 2013 को दर्ज कराए गए इस मामले में यावर और साथी उच्च न्यायालय से स्थगन ले आए थे। मामला भोपाल जिला न्यायालय में लंबित है। 

नशा तस्कर परिवार का वकील रहा है आरोपी 

गिरफ्तार हुआ वकील यावर खान शहर के कुख्यात अपराधी और नशा तस्कर रईस रेडियो, उसके बेटे यासीन उर्फ मजिस्ट्रेट और मुन्ना उर्फ मजिस्ट्रेट के अपराधिक प्रकरणों में भी न्यायालय में पैरवी करता था। इन सभी अपराधियों पर भोपाल के अलग-अलग थानों में एक सैकड़ा से अधिक अपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। रईस के खिलाफ 70 केस बेटे यासीन पर 27 केस और मुन्ना पर 15 केस दर्ज हैं। रईस की पत्नी सीमा रेडियो भी टीला जमालपुरा की निगरानी गुंडा सूची में शामिल रही हैं।