राजनीति

Image Alt Text

सेवा पखवाड़ा संकल्पों को साकार करने का माध्यम: यादव

राजनीति

भोपाल। सेवा पखवाड़ा को लेकर भारतीय जनता पार्टी के मंडल पदाधिकारियों की कार्यशाला रविवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में  हुई। कार्यशाला का शुभारंभ डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं भारत माता के चित्रों पर पुष्पांजलि  अर्पित कर किया। कार्यशाला को जिला प्रभारी महेंद्र सिंह यादव और मुख्य वक्ता के रूप में जिला सह कार्यालय मंत्री डॉ योगेंद्र मुखरैया ने संबोधित किया।

जिला प्रभारी श्री यादव ने कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा कि हमारा यह प्रयास होना चाहिए कि इस पखवाड़े के अंतर्गत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता हो तथा सेवा पखवाड़ा नए कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने का माध्यम बने। उन्होंने बताया कि सेवा पखवाड़ा में 15 प्रकार की गतिविधियां शामिल की जाएगी। सेवा पखवाड़े के अंतर्गत भोपाल जिले के सभी 31 मंडलों में कार्यशालाओं का आयोजन किया गया है। मुख्य वक्ता डॉ योगेंद्र मुखरैया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस को सेवा पखवाड़ा के रूप में मनाकर हम अंतिम पंक्ति में खड़े अंतिम व्यक्ति तक पहुंचने का प्रयास करें। एक पेड़ मां के नाम के साथ एक पेड़ पितृं के नाम भी लगाए। नमो वाटिका का निर्माण करें। लोकल फॉर वोकल को बढ़ावा देकर स्वदेशी को अपनाए।