Breaking News:
राजधानी
अरविंद शर्मा होंगे मप्र विधानसभा के प्रमुख सचिव!
राजधानी
30 सितम्बर को हो सकती है एपी सिंह की विदायी
भोपाल। मप्र विधानसभा के सचिव अरविंद शर्मा मप्र विधानसभा के नए प्रमुख सचिव होंगेे। संविदा पर सेवाएं दे रहे वर्तमान प्रमुख सचिव अवधेश प्रताप सिंह की आगामी 30 सितम्बर को विदायी लगभग तय मानी जा रही है।
उल्लेखनीय है कि मप्र विधानसभा के वर्तमान प्रमुख सचिव एपी सिंह 2023 में 62 वर्ष की आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त हो चुके हैं। विधानसभा में प्रमुख सचिव पद के महत्वपूर्ण काम हेतु कुशल एवं दक्ष अधिकारी की अनुपलब्धता के चलते श्री सिंह को अप्रैल 2023 से एक साल के लिए सेवावृद्धि दी गई। इसके बाद 1 अप्रैल 2024 से 31 मार्च 2025 तक के लिए एक बार फिर से सेवावृद्धि दी गई। चूंकि विधानसभा की नियमावली में अधिकतम दो ही बार सेवावृद्धि का प्रावधान है, इसलिए तीसरी बार श्री सिंह को 1 अप्रैल से छह माह की संविदा नियुक्ति दी गई, जो आगामी 30 सितम्बर को समाप्त हो रही है। इस तरीख को श्री सिंह की विदायी लगभग तय मानी जा रही है, क्योंकि विगत 6 अगस्त को विधानसभा सत्र के अंतिम दिन आयोजित कार्यक्रम में अध्यक्ष श्री तोमर ने भी अगले महीने अर्थात सितम्बर में श्री सिंह का कार्यकाल समाप्त होने के संकेत दिए थे।
लोकसभा के अधिकारी हैं अरविंद शर्मा
मप्र विधानसभा के सचिव अरविंद शर्मा लोकसभा में संयुक्त संचालक के पद पर थे। मार्च 2024 में उनकी सेवाएं मप्र विधानसभा में संविलय कर ली गई हैं। बताया जा रहा है कि विधानसभा अध्यक्ष श्री तोमर ही श्री शर्मा को लोकसभा से मप्र विधानसभा में लेकर आए हैं तथा इस महीने श्री सिंह की सेवानिवृत्ति पर उन्हें मप्र विधानसभा के प्रमुख सचिव का दायित्व मिल सकता है। विधानसभा से संबंधित विभिन्न कार्यक्रमों में श्री सिंह की उपस्थिति से भी इसके संकेत मिल रहे हैं। वर्तमान प्रमुख सचिव की सेवाएं भी लोकसभा से मप्र विधानसभा में संविलय की गई थीं। वे 1 जुलाई 2016 को मप्र विधानसभा के प्रमुख सचिव बने थे।
तीन बार प्रमुख सचिव बने न्यायिक सेवा के अधिकारी
मप्र विधानसभा में प्रमुख सचिव पद के लिए सक्षम अधिकारी की अनुपलब्धता लम्बे समय से रही है। विधान अनुसार न्यायिक सेवा के जिला न्यायाधीश (डीजे) स्तर के अधिकारी को प्रमुख सचिव के पद पर पदस्थ किया जा सकता है। अब तक डीजे स्तर के तीन अधिकारी विधानसभा के प्रमुख सचिव नियुक्त हुए हैं। तत्कालीन विधानसभा अध्यक्ष बृजमोहन मिश्र के कार्यकाल में सुश्री शीला खन्ना 14 दिसम्बर 1993 से 3 नवम्बर 1995 तक विधानसभा की प्रमुख सचिव रहीं। श्रीनिवास तिवारी के कार्यकाल में केपी तिवारी 5 जून 1997 से 2 अगस्त 2001 तक एवं ईश्वर दास रोहाणी के अध्यक्षीय कार्यकाल में न्यायिक सेवा के राजकुमार पाण्डे 1 जून 2011 से 28 मार्च 2014 तक विधानसभा के प्रमुख सचिव रहे।
ट्रेंडिंग खबरें
राजनीति
मोदी की झोली में बंगाल की ममता, भगवा हो गया ‘झालमुई’ का रंग, प्रधानमंत्री बोले...
04-05-26
राजधानी
कौशल शर्मा ने ग्रहण किया महर्षि पतंजलि संस्कृत संस्थान के अध्यक्ष का पदभार
04-05-26
राजनीति
पश्चिम बंगाल विजय पर भाजपा कार्यालय में मना उत्सव, ढोल-नगाड़ों के बीच झूमे कार्यकर्ता, प्रदेश...
04-05-26
राजधानी
‘एक्टिव मोड’ में कार्य करें अधिकारी, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई, समय सीमा बैठक में...
04-05-26
राजधानी
रेखा यादव ने संभाला महिला आयोग अध्यक्ष का कार्यभार
04-05-26