Breaking News:
देश
तमिलनाडू में अभिनेता विजय की रैली में भगदड़, 31 की मौत
देश
- मृतकों में 16 महिलाएं, 9 पुरुष, 6 बच्चे शामिल
- टीव्हीके की रैली में संबोधन के दौरान हुई दुर्घटना, बढ़ सकती है मृतकों की संख्या
करूर। तमिलनाडु के करूर में अभिनेता विजय की रैली में शनिवार शाम को भगदड़ मच गई। इसमें 31 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में 16 महिलाएं, 9 पुरुष और 6 बच्चे शामिल हैं। आशंका जताई जा रही है कि मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। तमिलनाडु के स्वास्थ्य मंत्री एम ए सुब्रमणियन ने यह जानकारी देते हुए बताया कि इस दुर्घटना में 30 से ज्यादा लोग घायल भी हुए हैं।
जानकारी के अनुसार अभिनेता से नेता बने विजय की पार्टी तमिलगा वेट्री कजगम अर्थात केव्हीके की रैली में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे। विजय के भाषण के दौरान भीड़ बढऩे से भगदड़ जैसे हालात बन गए। भीड़ में फंसने से कई लोगों को सांस लेने में परेशानी हुई और कई लोग और कार्यकर्ता बेहोश होने लगे। हालात बिगड़ते देख विजय ने भाषण रोक दिया और लोगों से शांति की अपील की। इसके बाद वे भाषण छोडक़र निकल गए।
प्रधानमंंत्री मोदी ने जताया शोक
दुर्घटना पर संवेदनाएं व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ट्वीट किया- ‘तमिलनाडु के करूर में एक राजनीतिक रैली के दौरान हुई दुर्भाग्यपूर्ण घटना बेहद दुखद है। मेरी संवेदनाएँ उन परिवारों के साथ हैं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है। मैं इस कठिन समय में उन्हें शक्ति प्रदान करने की कामना करता हूँ। सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूँ।’
निर्दोषों की मौत दिल दहला देने वाली: राजनाथ
केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा- ‘करूर में हुए दर्दनाक हादसे से गहरा दुख हुआ है। निर्दोष लोगों की मौत वाकई दिल दहला देने वाली है। शोकाकुल परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।’
मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदनाएं, घटना पर खेद: पलनीस्वामी
तमिलनाडु विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और एआईडीएमके महासचिव एडप्पादी के. पलनीस्वामी ने करूर में विजय की पार्टी टीव्हीके की सभा में हुई भगदड़ पर दुख जताया है। उन्होंने एक्स पर लिखा-‘यह खबर बेहद चौंकाने वाली और दुखद है कि विजय की सभा में भीड़ के अफरातफरी में 29 से अधिक लोगों की जान चली गई और कई लोग बेहोश होकर अस्पताल में भर्ती हैं। मैं मृतकों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं और इस दुखद घटना पर खेद प्रकट करता हूं।
अन्य खबर
ट्रेंडिंग खबरें
राजनीति
मोदी की झोली में बंगाल की ममता, भगवा हो गया ‘झालमुई’ का रंग, प्रधानमंत्री बोले...
04-05-26
राजधानी
कौशल शर्मा ने ग्रहण किया महर्षि पतंजलि संस्कृत संस्थान के अध्यक्ष का पदभार
04-05-26
राजनीति
पश्चिम बंगाल विजय पर भाजपा कार्यालय में मना उत्सव, ढोल-नगाड़ों के बीच झूमे कार्यकर्ता, प्रदेश...
04-05-26
राजधानी
‘एक्टिव मोड’ में कार्य करें अधिकारी, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई, समय सीमा बैठक में...
04-05-26
राजधानी
रेखा यादव ने संभाला महिला आयोग अध्यक्ष का कार्यभार
04-05-26