Breaking News:
देश
दुबई से दिल्ली पहुंची स्पाइसजेट की फ्लाइट से यात्रियों का सामान हुआ गायब
देश
नई दिल्ली। दुबई से दिल्ली आ रही स्पाइस जेट की फ्लाइट में 1480यात्रियों का सामान गायब होने की खबर सामने आई है. यात्रियों के मुताबिक, सामान बेल्ट पर बिल्कुल नहीं आया, जिससे विमान से बाहर निकलते ही हंगामा शुरू हो गया। इस मामले में यात्रियों से एयरलाइन द्वारा फॉर्म भरा गया और उन्हें आश्वस्त किया गया कि अगली फ्लाइट से उनका सामान पहुंचाया जाएगा।
फ्लाइट में मौजूद यात्रियों ने बताया कि बोर्डिंग से लेकर विमान से उतरने तक सामान का कोई ट्रैकिंग अपडेट नहीं मिला और जब बेल्ट पर सामान नहीं आया तो यात्रियों में अफरातफरी मच गई। एयरलाइन स्टाफ ने तुरंत स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश की और यात्रियों से बैगेज इरीगुलेरिटी रिपोर्ट (बी आई आर) भरवाया. इसमें यात्रियों के स्थायी और अस्थायी पते, संपर्क नंबर, बैग की संख्या, वजन, कंटेंट और अन्य जरूरी जानकारी भरी गई।
पहले भी हुई ऐसी घटनाएं
स्पाइसजेट की इस फ्लाइट में कुल 148 बैग गायब हुए हैं. यात्रियों का कहना है कि इस प्रकार की घटनाएं पहले भी हुई हैं, लेकिन हाल ही में बढ़ते मामलों ने एयरलाइन की विश्वसनीयता पर सवाल खड़ा कर दिया है। पहले भी कई यात्रियों ने शिकायत की थी कि उनके बैग समय पर नहीं पहुंचे या पूरी तरह से खो गए. ऐसे मामलों में यात्रियों को फॉर्म भरना पड़ता है और सामान मिलने में कई दिनों का समय लग सकता है. एयरलाइन ने अपने बयान में कहा कि यात्रियों के सामान की हानि अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। हम सभी यात्रियों से अनुरोध करते हैं कि बी आई आर फॉर्म भरें ताकि हम अगले उपलब्ध फ्लाइट में सामान पहुंचाने की प्रक्रिया शुरू कर सके।
अन्य खबर
ट्रेंडिंग खबरें
व्यापार
4 हजार क्विंटल से अधिक चीनी का भंडार नहीं रख सकेंगे डीलर
01-09-26
मध्यप्रदेश
रात 8 बजे चढ़ता है पतीला, रात 12 बजे मासूमों का भोजन तैयार, ठेकेदार की...
01-09-26
मध्यप्रदेश
मासूमों के पोषण आहार में फर्जीवाड़े के खुलासे से परेशान डीपीओ बोलीं गड़बड़ी पर मैं...
01-09-26
राजधानी
अंशुमन यादव बने एडीजी इंटेलीजेंस, चंचल शेखर डायरेक्टर खेल विभाग, मप्र में बदलीं वरिष्ठ आईपीएस...
29-08-26
मध्यप्रदेश
ठेकेदार गटक रहे मासूमों का पोषण आहार, ग्वालियर में मासूमों को गर्म भोजन और महिला...
29-08-26