Breaking News:

• रेखा यादव ने संभाला महिला आयोग अध्यक्ष का कार्यभार • ‘एक्टिव मोड’ में कार्य करें अधिकारी, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई, समय सीमा बैठक में कलेक्टर के निर्देश • पश्चिम बंगाल विजय पर भाजपा कार्यालय में मना उत्सव, ढोल-नगाड़ों के बीच झूमे कार्यकर्ता, प्रदेश अध्यक्ष ने मिठाई के साथ खिलाई झालमुड़ी • कौशल शर्मा ने ग्रहण किया महर्षि पतंजलि संस्कृत संस्थान के अध्यक्ष का पदभार • मोदी की झोली में बंगाल की ममता, भगवा हो गया ‘झालमुई’ का रंग, प्रधानमंत्री बोले यह ऐतिहासिक और अभूतपूर्व दिन • रोटेशन नहीं ट्रांसफर हैं ये: चेकपोस्ट व्यवस्था के बाद ही जारी होगी परिवहन विभाग की चक्रानुक्रम (रोटेशन) सूची! अभी मैदानी अमले को मिलना शुरू हुई नई पदस्थापना
अपराध

Image Alt Text

तीन ठिकानों पर मिली 36 लाख नकदी, 3.60 करोड़ के जेबर

अपराध


लोक निर्माण विभाग के पूर्व मुख्य अभियान मेहरा के चार ठिकानों पर लोकायुक्त का छापा 

- 56 लाख की एफडी के साथ मिले करोड़ों की संपत्ति के दस्तावेज मिले

भोपाल। लोकायुक्त टीम ने गुरूवार की सुबह लोक निर्माण विभाग के पूर्व मुख्य अभियंता जी.पी. मेहरा के भोपाल स्थित चार ठिकानों पर छापा मारा। छापे में 36 लाख से अधिक नकदी, 3.60 करोड़ से अधिक कीमत के सोने-चांदी के गहने, 56 लाख की एफडी, महंगी कारें, ट्रेक्टर, फैक्ट्री सहित करोड़ों की अचल संपत्तियों के दस्तावेज मिले हैं। 

लोकायुक्त टीम ने गुरूवार की सुबह 6 बजे जीपी मेहरा के मन्नीपुरम स्थित ए-6 बंगला, ओपल रेजेंसी, दाना पानी, ए ब्लॉक स्थित फ्लैट नं. 508, गोविंदपुरा औद्योगिक क्षेत्र, भोपाल स्थित केटी इण्डस्ट्रीज, जिला नर्मदापुरम के तहसील सोहागपुर के ग्राम सैनी में लोकायुक्त टीम ने गुरूवार की सुबह एक साथ छापा मारा। लोकायुक्त टीम को इन सभी ठिकानों से बड़ी मात्रा में नकदी, सोना-चांदी के जेबर, महंगा सामान, बैंक लॉकर सहित चल-अचल संपत्तियों के दस्तावेज मिले हैं। छापे के दौरान नकदी को गिनने के लिए लोकायुक्त टीम को मशीन तक बुलवानी पड़ीं। छापे में मुंबई में खरीदी गई संपत्ति से जुड़े दस्तावेज भी मिले हैं। 

भ्रष्टाचार की शिकायत पर हुई कार्रवाई 

लोक निर्माण विभाग में मुख्य अभियंता रहते हुए जीपी मेहरा द्वारा भ्रष्टाचार किए जाने की शिकायत लोकायुक्त के पास पहुंची थी। उन पर विभागीय ठेकों और निर्माण कार्यों में गड़बडिय़ों के आरोप हैं। इन्हीं आरोपों और शिकायत की जांच करते हुए लोकायुक्त की टीम ने गुरूवार की सुबह पुलिस को साथ लेकर उनके ठिकानों पर छापे मारे। 

छापे में कहा-क्या सामान मिला 

- मन्नीपुरम स्थित निवास ए-6 में लगभग 8 लाख 79 हजार रुपए नकदी, 50 लाख कीमत के सोना चांदी के जेवर, 56 लाख की फिक्स डिपॉजिट सहित 60 लाख रुपये से अधिक कीमत का अन्य सामान मिला। छापे में यहां से अचल संपत्तियों के दस्तावेज भी मिले हैं, जिनका मूल्यांकन किया जा रहा है। 

- ओपल रेजेंसी, दाना पानी, ए-ब्लॉक स्थित फ्लैट नं. 508 में 26 लाख रुपए नकदी, करीब 3.05 करोड़ रुपये कीमत का लगभग 2 किलो 649 ग्राम सोना, 5.93 लाख कीमत की लगभग 5 किलो 523 ग्राम चांदी एवं अचल संपत्तियों के दस्तावेज मिले हैं। 

- के.टी. इंडस्ट्रीज, इण्डस्ट्रियल एरिया, गोविंदपुरा भोपाल स्थित मेहरा की पीवीसी पाइप की फैक्ट्री पर छापे में फैक्ट्री से संबंधित उपकरण, कच्चा माल एवं तैयार माल मिला है। इसके अलावा कुछ संपत्तियों के दस्तावेज भी मिले हैं। के.टी. इंडस्ट्रीज में जीपी मेहरा का पुत्र रोहित मेहरा के साथ कैलाश नायक के पार्टनर होने की भी जानकारी मिली है। फैक्ट्री में लगभग सवा लाख रुपए नकद मिले हैं। 

गांव में मिला 17 टन शहद 

लोकायुक्त टीम ने नर्मदापुरम के तहसील सोहागपुर के ग्राम सैनी में भी छापा मारा। यहां 17 टन शहद, कृषि भूमि, महंगे कृषि उपकरण, 6 ट्रैक्टर, 32 निर्माणाधीन काटेज, 7 निर्मित काटेज, एक भवन, 2 मछली पालन केन्द्र, 2 गौशाला, 2 बड़े तालाब, मंदिर एवं संपत्तियों के दस्तावेज मिले हैं। 

परिजनों के नाम चार महंगी कारें 

जीपी मेहरा के ठिकानों पर छापे के दौरान लोकायुक्त टीम को मेहरा के परिजनों के नाम से चार कारों के रजिस्ट्रेशन मिले हैं।  वाहन रजिस्टर्ड हैं। इनमें फोर्ड एंडेवर, स्कोडा सलाविया, किया सोनेट और मारुती सियाज जैसी लग्जरी कारें शामिल हैं। छापे में मिले एफडी, शेयर और इंश्योरेंस से संबंधित दस्तावेजों का भी मूल्यांकन देर रात तक जारी रहा।