Breaking News:
अपराध
51 लाख की साइबर ठगी की आरोपी महिला से गिरफ्तार
अपराध
आंध्रप्रदेश के एलरु पुलिस की सूचना पर रेल सुरक्षा बल ने रेल से की गिरफ्तारी
भोपाल। आंध्रप्रदेश के एलरु में 51 लाख रुपये की ऑनालाइन धोखाधड़ी कर फरार चल रही आरोपी महिला को रेल सुरक्षा बल ने इटारसी में रेलगाड़ी से उतारकर गिरफ्तार किया। बाद में उसे एलरु पुलिस को सौंप दिया।
एलरु (आंध्रप्रदेश) पुलिस की ओर से रेल पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी को सूचना मिली थी कि 51 लाख रुपये की ऑनलाइन ठगी की आरोपी महिला गाड़ी संख्या 07075 हैदराबाद-गोरखपुर स्पेशल के ए-2 कोच बर्थ संख्या 40 पर मुंबई की ओर सफर कर रही है। गाड़ी रविवार को भोपाल से इटारसी पहुंची तो अधिकारियों के आधार पर रेल सुरक्षा बल पोस्ट इटारसी से उप निरीक्षक ओम प्रकाश गुर्जर, राजवीर सिंह, आरपीएफ बैतूल से उप निरीक्षक सचिन सोनुले एवं अन्य पुलिसकर्मी व जीआरपी इटारसी के प्रभारी आरक्षक के.के. यादव अपने स्टाफ के साथ महिला को पकडऩे पहुंचे। सूचना और फोटो के आधार पर संदिग्ध महिला की पहचान कर उससे पूछताछ की गई। महिला ने स्वयं को काला चौकी मुंबई निवासी बताया। इसके बाद पुलिस ने उसे गाड़ी से उतारकर सुरक्षित रेसुब पोस्ट इटारसी में रखा गया और एलुरु पुलिस थाना को सूचित किया गया। रविवार, 12 अक्टूबर को एलुरु पुलिस थाना आंध्रप्रदेश की पुलिस के पहुंचने पर उसे सौंप दिया गया।
अन्य खबर
ट्रेंडिंग खबरें
व्यापार
4 हजार क्विंटल से अधिक चीनी का भंडार नहीं रख सकेंगे डीलर
01-09-26
मध्यप्रदेश
रात 8 बजे चढ़ता है पतीला, रात 12 बजे मासूमों का भोजन तैयार, ठेकेदार की...
01-09-26
मध्यप्रदेश
मासूमों के पोषण आहार में फर्जीवाड़े के खुलासे से परेशान डीपीओ बोलीं गड़बड़ी पर मैं...
01-09-26
राजधानी
अंशुमन यादव बने एडीजी इंटेलीजेंस, चंचल शेखर डायरेक्टर खेल विभाग, मप्र में बदलीं वरिष्ठ आईपीएस...
29-08-26
मध्यप्रदेश
ठेकेदार गटक रहे मासूमों का पोषण आहार, ग्वालियर में मासूमों को गर्म भोजन और महिला...
29-08-26