Breaking News:
अपराध
दोस्त की गला रेतकर एवं पत्थर से सिर कुचलकर हत्या
अपराध
माँ के साथ संबंधों का था संदेह, इसलिए दोस्तों के साथ मिलकर रची साजिश
भोपाल। भोपाल में तीन युवकों ने अपने ही दोस्त की गला रेतकर, इसके बाद पत्थर से सिर कुचलकर हत्या कर दी। एक आरोपी को शक था कि उसकी मां और मृतक के बीच मेलजोल है। दो दिन पहले तीनों आरोपियों ने मृतक को धमकाते हुए घर के आसपास नहीं दिखने की चेतावनी और जान से मारने की धमकी भी दी थी। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
हबीबगंज थाना पुलिस के अनुसार हबीबगंज की श्याम नगर मल्टी में रहने वाला 25 वर्षीय आशीष उईके पुताई के ठेके लेता था। जबकि आरोपी रंजीत सिंह उसका पुराना दोस्त था। दो अन्य आरोपी विनय यादव और निखिल यादव भी पहले आशीष के दोस्त थे, लेकिन बाद में आशीष से दोनों का विवाद हो गया था।
शव के पास मिला खून से सना पत्थर
शनिवार की सुबह हबीबगंज थाना पुलिस को श्याम नगर मल्टी में युवक का खून से सना शव पड़े होने की सूचना मिली। सूचना मिलने पर डीसीपी आशुतोष गुप्ता, एसीपी उमेश तिवारी के साथ थाना हबीबगंज का स्टाफ भी एफएसएल टीम के साथ घटना स्थल पर पहुंचा। पुलिस ने घटना स्थल की जांच पड़ताल की तो प्राथमिक जांच में गले को धारदार हथियार से रेते जाने के निशान मिले। इसके अलावा सिर और चेहरे को पत्थर से कुचले जाने के भी प्रमाण मिले। मृतक के पास खून से सना पत्थर पड़ा मिला। जांच के दौरान पुलिस को यह भी जानकारी मिली कि रंजीत ठाकुर और आशीष के बीच दो दिन पहले विवाद हुआ था। तब आरोपी ने आशीष को उसके घर के आसपास न दिखने की चेतावनी दी थी। रंजीत को आशीष और अपनी मां के बीच संबंधों का संदेह था।
देखते ही आरोपियों ने आशीष पर किया हमला
आशीष शनिवार सुबह फिर उसके घर के पास पहुंचा, जहां विनय और निखिल रंजीत के साथ पहले से खड़े थे। आशीष को देखते ही तीनों ने उस हमला कर दिया। पहले उसका गला धारदार हथियार से रेता। इसके बाद सिर और चेहरे पर पत्थर पटक दिया। बताया जा रहा है कि रंजीत और आशीष के बीच पहले गहरी दोस्ती थी। इस कारण आशीष का रंजीत के घर आना-जाना था।
अन्य खबर
ट्रेंडिंग खबरें
राजनीति
मोदी की झोली में बंगाल की ममता, भगवा हो गया ‘झालमुई’ का रंग, प्रधानमंत्री बोले...
04-05-26
राजधानी
कौशल शर्मा ने ग्रहण किया महर्षि पतंजलि संस्कृत संस्थान के अध्यक्ष का पदभार
04-05-26
राजनीति
पश्चिम बंगाल विजय पर भाजपा कार्यालय में मना उत्सव, ढोल-नगाड़ों के बीच झूमे कार्यकर्ता, प्रदेश...
04-05-26
राजधानी
‘एक्टिव मोड’ में कार्य करें अधिकारी, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई, समय सीमा बैठक में...
04-05-26
राजधानी
रेखा यादव ने संभाला महिला आयोग अध्यक्ष का कार्यभार
04-05-26