अपराध

Image Alt Text

नाले में मिला शव 64 वर्षीय बुजुर्ग का, गला रेतकर हुई हत्या

अपराध

भोपाल। भोपाल के पुष्पा नगर स्थित पातरा नाले में मंगलवार दोपहर बोरे में मिले बुजुर्ग के शव की पहुचान हो गई हे। मृतक सईद कॉलोनी निवासी 64 वर्षीय सईद रशीदी है। वह प्रोपर्टी डीलिंग का काम करता था। उसकी हत्या गला रेतकर की गई है। परिजनों का आरोप है कि हत्या पैसों के लेनदेन को लेकर की गई है। 

मृतक के बेटे ने पुलिस का बताया कि उनके पिता ने एक युवक से दो हजार रुपये लिए थे। इसके बाद वे गायब हो गए थे। मृतकसईद को कुछ लोगों से उधार लिए पैसे वापस भी लेने थे। परिजनों के अनुसार उन्हें पैसे के लेनदेन में हत्या का संदेह है। बुधवार दोपहर को परिजनों की उपस्थिति में शव का पोस्टमार्टम गांधी मेडिकल कॉलेज की मर्चुरी में कराया गया। 18 अक्टूबर को मृतक की गुमशुदगी हनुमानगंज थाने में परिजनों ने दर्ज कराई थी। शव मिलने के बाद अशोका गार्डन थाना पुलिस ने मामले में मर्ग कायम किया है। साथ ही हत्या का का प्रकरण भी दर्ज किया जा रहा है। 

मृतक के सीसीटीवी फुटेज भी आए सामने 

मृतक सईद के हत्या से पहले के कुछ वीडियो फुटेज भी सामने आए हैं। बताया जा रहा है कि मृतक ने शाम के समय आमिर कबाब नाम के युवक से मुलाकात की। उससे मुलाकात से पहले पिता सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए हैं, लेकिन मुलाकात के बाद उसी रास्ते से लौटते नहीं दिखे हैं। रातभर नहीं लौटे तो अगले दिन 18 अक्टूबर को परिजनों ने थाने में शिकायत की। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू की। मंगलवार को शप पुष्पा नगर नाले में बोरे में बंद मिला। मृतक का गला धारदार हथियार से रेता गया है। उनके सीने मेंचाकू घोंपा है। शरीर के अन्य हिस्सों पर भी चोट के निशान हैं। मृतक की गाड़ी भी काजी कैंप स्थित पेट्रोल पंप पर खड़ी मिली है।