Breaking News:
खेल
महिला क्रिकेट विश्व कप: सेमी फाइनल में पहुंचा भारत, न्यूजीलैंड का टॉप 4 में पहुंचने का सपना खत्म
खेल
मुंबई। ICC Women’s Cricket World Cup 2025, IND-W vs NZ-W : आईसीसी महिला वनडे वर्ल्ड कप 2024 के अहम मुकाबले में भारत ने न्यूजीलैंड को 53 रन से हरा दिया और सेमीफाइनल में जगह बना ली। लगातार तीन हार के बाद भारत ने कमाल की वापसी की और कीवी टीम को एकतरफा अंदाज में हराते हुए टॉप 4 में अपनी जगह पक्की कर ली।
नवी मुंबई के डॉ. डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेले गए इस मैच में न्यूजीलैंड की कप्तान सोफी डिवाइन ने टॉस जीतकर फील्डिंग चुनी थी। इसके बाद भारत ने पहली पारी में 49 ओवर में 3 विकेट पर 340 रन बनाए थे। बारिश की वजह से इस मैच को पहले 49 ओवर का किया गया था लेकिन दोबारा बारिश होने की वजह से मैच को 44 ओवर का कर दिया गया और डकवर्थ-लुईस नियम के मुताबिक जीत के लिए न्यूजीलैंड को 325 रन का टारगेट मिला।
न्यूजीलैंड की टीम ने 44 ओवर में 8 विकेट पर 271 रन ही बनाए और उसे हार मिली। इस हार के साथ न्यूजीलैंड की टीम सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर हो गई। स्मृति मंधाना को उनकी शानदार शतकीय पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया।
भारत को इस मैच में पहली सफलता क्रांति गौड़ ने दिलाई जिन्होंने 5 गेंदों पर सिर्फ एक रन की पारी खेली। रेणुका सिंह ने भारत को दूसरी सफलता दिलाई और प्लीमर को क्लीन बोल्ड कर दिया। प्लीमर ने 24 गेंदों पर 30 रन की पारी खेली। रेणुका ने ही भारत के लिए तीसरा विकेट लिया और सोफी को 6 रन पर बोल्ड कर दिया। एमिला केर को स्नेह राणा ने 45 रन के स्कोर पर आउट कर दिया। मैडी ग्रीन को प्रतिका रावल ने 18 रन पर आउट कर दिया।
ब्रुक हॉलिडे ने कीवी टीम के लिए बेहतरीन पारी खेली, लेकिन उनकी पारी का अंत 81 रन के स्कोर पर श्री चरणी ने कैच करवाकर कर दिया। गेज ने भारत के खिलाफ संघर्ष करते हुए 39 गेंदों पर अर्धशतक पूरा किया और 65 रन बनाकर नाबाद रहीं। भारत के लिए रेणुका और क्रांति गौड़ ने 2-2 विकेट लिए जबकि स्नेह राणा, श्री चरणी, दीप्ती और प्रतिका रावल को एक-एक सफलता मिली।
भारत की पारी, मंधाना-प्रतिका के शतक
भारत के लिए खेलते हुए जेमिमा रोड्रिग्स ने 11 चौके की मदद से 55 गेंद में 76 रन बनाकर नाबाद रहीं। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आईं जेमिमा रोड्रिग्स ने 38 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया था। जेमिमा ने महिला विश्व कप में पहली बार अर्धशतक लगाया।
भारतीय पारी की आखिरी गेंद खेलने उतरीं ऋचा घोष नाबाद चार के स्कोर के साथ पवेलियन लौटीं। हरमनप्रीत कौर 11 गेंद में 10 रन बनाकर आउट हुईं। भारत की ओर से स्मृति मंधाना ने शतक लगाया। स्मृति मंधाना ने 88 गेंद में अपना शतक पूरा किया। वह 10 चौके और 4 छक्के की मदद से 95 गेंद में 109 रन बनाकर आउट हुईं।
स्मृति मंधाना ने आउट होने से पहले प्रतीका रावल के साथ 33.2 ओवर में 212 रन की साझेदारी की। यह अब विश्व कप (किसी भी विकेट) में भारतीय महिला टीम के लिए सबसे बड़ी साझेदारी रही। इससे पहले यह रिकॉर्ड स्मृति मंधाना के ही नाम था। स्मृति मंधाना ने 2022 में हैमिल्टन में वेस्टइंडीज के खिलाफ हरमनप्रीत कौर के साथ मिलकर 184 रन की साझेदारी की थी।
स्मृति मंधाना के बाद उनकी साथी ओपनर प्रतिका रावल ने भी अपना शतक पूरा किया। उन्होंने 122 गेंद में अपनी सेंचुरी पूरी की। प्रतिका का विश्व कप में यह पहला शतक रहा। महिला वनडे वर्ल्ड कप में 37 साल बाद किसी टीम की दोनों ओपनरों ने शतक लगाया। भारतीय जोड़ी ने पहली बार ऐसी उपलब्धि अपने नाम की।
अन्य खबर
ट्रेंडिंग खबरें
मध्यप्रदेश
रोटेशन नहीं ट्रांसफर हैं ये: चेकपोस्ट व्यवस्था के बाद ही जारी होगी परिवहन विभाग की...
05-05-26
राजनीति
मोदी की झोली में बंगाल की ममता, भगवा हो गया ‘झालमुई’ का रंग, प्रधानमंत्री बोले...
04-05-26
राजधानी
कौशल शर्मा ने ग्रहण किया महर्षि पतंजलि संस्कृत संस्थान के अध्यक्ष का पदभार
04-05-26
राजनीति
पश्चिम बंगाल विजय पर भाजपा कार्यालय में मना उत्सव, ढोल-नगाड़ों के बीच झूमे कार्यकर्ता, प्रदेश...
04-05-26
राजधानी
‘एक्टिव मोड’ में कार्य करें अधिकारी, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई, समय सीमा बैठक में...
04-05-26