Breaking News:
खेल
Shoaib-Sania: शोएब मलिक ने सानिया मिर्ज़ा के साथ तलाक की खबरों के बीच फिर से बंधाई शादी, इस अभिनेत्री को चुना जीवनसाथी
खेल
पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान शोएब मलिक ने फिर से शादी कर ली है। शोएब ने खुद पोस्ट कर पाकिस्तानी अभिनेत्री सना जावेद से निकाह की पुष्टि की। यह घटना ऐसे समय में हुई है, जब शोएब और सानिया के बीच तलाक की खबरें सामने आ रही थीं। शोएब और सना ने एक समारोह के दौरान निकाह किया।
शोएब और सना के बीच डेटिंग की खबरें काफी पहले से सामने आ रही थीं। शोएब ने हाल ही में सना को उनके जन्मदिन पर विश भी किया था। शोएब ने लिखा था- हैप्पी बर्थडे बडी! इसके साथ ही पाकिस्तानी क्रिकेटर ने सना के साथ अपनी एक तस्वीर भी शेयर की थी। इस बीच सना ने इंस्टाग्राम पर अपना नाम बदलकर सना शोएब मलिक कर लिया है। हालांकि, अब सानिया को तलाक दिए बिना ही शोएब ने एक और शादी कर ली है। दोनों के तलाक की अफवाहें जरूर उड़ी थीं, लेकिन अब तक दोनों के अलग होने की पुष्टि नहीं हो सकी है। मीडिया रिपोर्ट्स में यह बातें भी सामने आई हैं कि शोएब और सानिया दोनों अलग-अलग रह रहे हैं। दोनों का एक बेटा इजहान भी है।
सानिया ने दिए थे संकेत
दरअसल, बुधवार को सानिया ने एक क्रिप्टिक पोस्ट किया था, जिसने उनके और मलिक के बीच तलाक की खबरों को तूल दिया था। सानिया ने लिखा था- 'शादी कठिन है, तलाक कठिन है, अपना कठिन चुनें। मोटापा कठिन है, फिट रहना कठिन है, अपना कठिन चुनें। कर्ज में डूबना कठिन है, आर्थिक रूप से ठीक रहना कठिन है, अपना कठिन चुनें। किसी से बात करना कठिन है, बात न करना कठिन है, अपना कठिन चुनें। जिंदगी कभी आसान नहीं होगी। यह हमेशा कठिन रहेगी, लेकिन हम अपना कठिन चुन सकते हैं'। सानिया ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर जो कोट शेयर किया है, उसमें लिखा है- बुद्धिमानी से चुनें।
कब शुरू हुई थी शोएब-सानिया की लव स्टोरी?
शोएब और सानिया की लव स्टोरी दिलचस्प रही। दोनों के बीच नजीदिकयां 2009 से बढ़ने लगी थीं। इसके बाद 2010 में दोनों ने निकाह किया। यह निकाह हैदराबाद में ही हुआ था। 2018 में सानिया और शोएब माता-पिता बने। दोनों की शादी करीब 13 साल तक चली। वहीं, बेटे इजहान मिर्जा मलिक का जन्म 30 अक्टूबर, 2018 को हुआ था। शोएब ने सानिया से पहले हैदराबाद में ही आयशा सिद्दिकी से शादी की थी
अन्य खबर
ट्रेंडिंग खबरें
मध्यप्रदेश
रोटेशन नहीं ट्रांसफर हैं ये: चेकपोस्ट व्यवस्था के बाद ही जारी होगी परिवहन विभाग की...
05-05-26
राजनीति
मोदी की झोली में बंगाल की ममता, भगवा हो गया ‘झालमुई’ का रंग, प्रधानमंत्री बोले...
04-05-26
राजधानी
कौशल शर्मा ने ग्रहण किया महर्षि पतंजलि संस्कृत संस्थान के अध्यक्ष का पदभार
04-05-26
राजनीति
पश्चिम बंगाल विजय पर भाजपा कार्यालय में मना उत्सव, ढोल-नगाड़ों के बीच झूमे कार्यकर्ता, प्रदेश...
04-05-26
राजधानी
‘एक्टिव मोड’ में कार्य करें अधिकारी, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई, समय सीमा बैठक में...
04-05-26