खेल
Paris Olympics 2024: आज से पेरिस ओलंपिक का आगाज, नीरज चोपड़ा और पीवी सिंधु सहित ये भारतीय खिलाड़ी पदक के प्रबल दावेदार
खेल
आज से पेरिस ओलंपिक का आगाज होने जा रहा है। इस खेल महाकुंभ में 206 देशों के 10 हजार 500 खिलाड़ी शामिल हो रहे हैं। भारत के 117 एथलीट इस प्रतियोगिता में भाग लेंगे। 27 जुलाई को ओलंपिक में 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा के साथ भारत अपना पहला मुकाबला खेलेगा। यहां आपको उन खिलाड़ियों के बारे में बताते हैं, तो पदक के प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं।
नीरज चोपड़ा, जेवलिन थ्रोअर
टोक्यो ओलंपिक में भारत को गोल्ड दिलाने वाले नीरज चोपड़ा से इस बार पदक जीतने की उम्मीदे हैं। उन्होंने ओलंपिक से पूर्व भी कॉमनवेल्थ और एशियाई खेलों में गोल्ड मेडल अपने नाम किया था। साथ ही विश्व चैंपियनशिप में वे स्वर्ण और रजत पदक सहित हांग्जो में आयोजित एशियाई खेलों में गोल्ड मेडल अपने नाम कर चुके हैं। साथ ही उन्होंने डायमंड लीग में भी सिल्वर मेडल जीता था।
निखत जरीन, मुक्केबाज
निखत जरीन ने 2022 और 2023 में हुई विश्व चैंपियन में मुक्केबाजी प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीता था। इसके साथ ही उन्होंने एलोर्डा कप में भी स्वर्ण पदक अपने नाम किया। स्ट्रैंडजा मेमोरियल में उन्होंने सिल्वर मेडल जीता। साथ ही चेक गणराज्य में हुए ग्रैंड प्रिक्स में भी पदक अपने नाम किया था। इस ओलंपिक में भी जरीन से पदक की उम्मीद है।
सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी, बैडमिंटन पुरुष युगल
पेरिस ओलंपिक में इस भारतीय जोड़ी से पदक की उम्मीद है। यह जोड़ी कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियाड, एशियाई चैंपियनशिप में आयोजित बैडमिंटन (पुरुष युगल) प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीत चुकी है। साथ ही 2023 में आयोजित BWF वर्ल्ड सुपर 1000 खिताब भी अपने नाम किया।
पीवी सिंधु, बैडमिंटन
स्टार भारतीय शटलर पीवी सिंधु रियो ओलंपिक 2016 में रजत और टोक्यो ओलंपिक 2020 में कांस्य पदक अपने नाम कर चुकी है। इस बार भी वे पदक की प्रबल दावेदार मानी जा रही है। पेरिस ओलंपिक में अगर पीवी सिंधु खिताब जीत लेती हैं, तो वे ओलंपिक में व्यक्तिगत रूप से सर्वाधिक मेडल जीतने वाली पहली भारतीय बन जाएंगी।
अमन सहरावत, कुश्ती
पुरुषों की 57 किग्रा फ्रीस्टाइल प्रतियोगिता में अमन सहरावत ने एशियाई खेलों और और एशियाई चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता है। वे इस समय अच्छी फॉर्म में चल रहे हैं। ओलंपिक के लिए आयोजित क्वालीफाइंग प्रतियोगिता में उन्होंने टोक्यो ओलंपिक में रजत पदक विजेता रवि दहिया को हराया था।
अन्य खबर
ट्रेंडिंग खबरें
राजधानी
30 नवम्बर को ही सेवानिवृत्त होंगे डीजीजी मकवाणा
28-10-26
अपराध
45 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़े जल संसाधन विभाग के लेखाधिकारी और बाबू
28-10-26
मध्यप्रदेश
सोम डिस्टिलरीज को सर्वोच्च न्यायालय से राहत, शराब लायसेंस को रिन्यू करने मप्र उच्च न्यायालय...
27-10-26
मध्यप्रदेश
20 दिन बाद वापस लौटी महिला, चिडिय़ाघर से पति को छोड़ प्रेमी के साथ मोटर...
27-10-26
राजधानी
जुआ के खेल में निपटे थाना प्रभारी, कार्रवाई में लापरवाही पर हुए निलंबित
27-10-26