खेल
Ranji Trophy 2024: चार रनों से जीत दर्ज कर मध्य प्रदेश रणजी ट्राफी के सेमीफाइनल में
खेल
तेज गेंदबाज अनुभव अग्रवाल की धमाकेदार गेंदबाजी की बदौलत मध्य प्रदेश ने रणजी ट्राफी के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। क्वार्टर फाइनल में मध्य प्रदेश ने आंध्र प्रदेश को मैच के चौथे दिन आंध्र प्रदेश को चार रनों से पराजित कर दिया। प्लेयर आफ द मैच रहे अनुभव ने दूसरी पारी में 52 रन देकर 6 विकेट लिए। उन्होंने मैच की पहली पारी में 33/3 विकेट लिए थे। अनुभव के अलावा कुलवंत खेजरोलिया ने दो विकेट लिए।
होलकर स्टेडियम में तीसरे दिन के खेल की समाप्ति के समय क्वार्टर फाइनल मैच रोमांचक स्थिति में था, जिसमें मप्र को जीत के लिए छह विकेट, तो आंध्र प्रदेश को 75 रन और बनाने थे।
होलकर स्टेडियम में मैच के चौथे दिन आंध्र ने 95/4 से आगे खेलना शुरू किया और उसकी पूरी पारी भोजनकाल से पहले 165 रनों पर सिमट गई।
इतिहास फिर दोहराया
पिछले सत्र में भी मप्र और आंध्र प्रदेश के बीच क्वार्टर फाइनल मुकाबला इसी होलकर स्टेडियम में खेला गया था। मप्र आंध्र प्रदेश पर जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में पहुंचा था। उस मैच में आंध्र प्रदेश के अनुभवी बल्लेबाज हनुमा विहारी मप्र की जीत में रोड़ा बने थे, लेकिन चोटिल होने के कारण आउट हो गए थे। वे कलाई में चोट लगने के बाद भी मैदान पर आए थे, एक हाथ से बल्लेबाजी की थी। ऐसे समर्पण के लिए देशभर में उनकी जमकर तरीफ हुई थी। इस बार भी वे आंध्रप्रदेश के लिए संकट मोचक की भूमिका में नजर आए और अर्धशतकीय पारी खेली। रहे हैं।
अन्य खबर
ट्रेंडिंग खबरें
राजधानी
30 नवम्बर को ही सेवानिवृत्त होंगे डीजीजी मकवाणा
28-10-26
अपराध
45 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़े जल संसाधन विभाग के लेखाधिकारी और बाबू
28-10-26
मध्यप्रदेश
सोम डिस्टिलरीज को सर्वोच्च न्यायालय से राहत, शराब लायसेंस को रिन्यू करने मप्र उच्च न्यायालय...
27-10-26
मध्यप्रदेश
20 दिन बाद वापस लौटी महिला, चिडिय़ाघर से पति को छोड़ प्रेमी के साथ मोटर...
27-10-26
राजधानी
जुआ के खेल में निपटे थाना प्रभारी, कार्रवाई में लापरवाही पर हुए निलंबित
27-10-26