अपराध

Image Alt Text

उप मुख्यमंत्री के निज सहायक से मोबाइल झपट ले गए बदमाश

अपराध

भोपाल। मध्यप्रदेश के उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल के निज सहायक से बदमाश टीटी नगर क्षेत्र में मोबाइल झपट कर भाग गए। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पड़ताल शुरू कर दी है। 

पुलिस के अनुसार 51 वर्षीय सुधीर कुमार दुबे पिता रमेश चंद्र दुबे वल्लभ भवन में पदस्थ हैं। फिलहाल वे प्रतिनियुक्ति पर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल के निज सहायक हैं। उनका सरकारी आवास तुलसी नगर में हैं। सुधीर कुमार दुबे भोजन करने के बाद बुधवार रात नौ बजे टहलने निकले थे। जब वे जेपी अस्पताल के नजदीक तारण मेडिकल के सामने पहुंचे तो मोटर साइकिल सवार तीन बदमाश आए और उनसे मोबाइल झपटकर भाग गए। उन्होंने शोर मचाया और कुछ दूर तक पीछा भी किया। झपटमार शिवाजी नगर इलाके होते हुए ओझल हो गए। पीडि़त के अनुसार वारदात करने वाले बदमाश बिना नंबर की स्पलेंडर मोटर साइकिल पर सवार थे। पुलिस ने संदिग्धों को पकडऩे के लिए वॉयरलैस पर मैसेज भी चलाया गया। हालांकि पुलिस को आरोपियों का सुराग नहीं मिल सका है। पुलिस ने छीने गए मोबाइल की कीमत 20 हजार रुपए बताई है।