Breaking News:
देश
दुबई एयर शो में तेजस क्रैश, पायलट की मौत
देश
नई दिल्ली। दुबई एयर शो में भारत का तेजस लड़ाकू विमान क्रैश हो गया है। घटनास्थल से मिली जानकारी के अनुसार, इस हदुर्घटना में पायलट की मौत हो गई है।जांच टीमें दुर्घटना के कारणों का पता लगाने में जुट गई हैं।
बताया जा रहा है कि तेजस विमान स्थानीय समयानुसार दोपहर बाद 2 बजकर 10 मिनट पर एयरशो के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। दुर्घटना के बाद हवाई अड्डे के ऊपर काले धुएं का गुबार दिखा। एयरशो के लिए उमड़ी भीड़ में महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे।
वायुसेना ने दिए न्यायिक जांच के आदेश
दुर्घटना में पायलट को गंभीर चोटें आईं और उनकी मृत्यु हो गई। वायुसेना ने इस दुखद घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है और कहा है कि इस कठिन समय में वह शोकग्रस्त परिवार के साथ मजबूती से खड़ी है। दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए वायुसेना ने न्यायिक जांच (कोर्ट ऑफ इंक्वायरी) के आदेश दिए हैं। रक्षा सूत्रों के अनुसार, दुबई एयर शो के दौरान भारतीय वायुसेना का एलसीए तेजस विमान क्रैश हो गया है।
भारतीय वायुसेना ने एक बयान जारी कर बताया है कि हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) द्वारा निर्मित तेजस हल्का लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ है। दुर्घटना के बाद हवाई क्षेत्र में काला धुआं फैल गया। बता दें कि दुबई एयर शो इस वर्ष 17 से 21 नवंबर तक डीडब्ल्यूसी दुबई एयरशो साइट पर आयोजित किया जा रहा है।
अन्य खबर
ट्रेंडिंग खबरें
व्यापार
4 हजार क्विंटल से अधिक चीनी का भंडार नहीं रख सकेंगे डीलर
01-09-26
मध्यप्रदेश
रात 8 बजे चढ़ता है पतीला, रात 12 बजे मासूमों का भोजन तैयार, ठेकेदार की...
01-09-26
मध्यप्रदेश
मासूमों के पोषण आहार में फर्जीवाड़े के खुलासे से परेशान डीपीओ बोलीं गड़बड़ी पर मैं...
01-09-26
राजधानी
अंशुमन यादव बने एडीजी इंटेलीजेंस, चंचल शेखर डायरेक्टर खेल विभाग, मप्र में बदलीं वरिष्ठ आईपीएस...
29-08-26
मध्यप्रदेश
ठेकेदार गटक रहे मासूमों का पोषण आहार, ग्वालियर में मासूमों को गर्म भोजन और महिला...
29-08-26