देश

Image Alt Text

पुतिन का भारत दौरा खत्म, रूस के लिए रवाना;छोड़ने एयरपोर्ट तक गए एस जयशंकर

देश

नई दिल्ली। सो दिवसीय भारत यात्रा पर आए रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन शुक्रवार शाम रूस वापस रवाना हो गए। भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर उन्हें एयरपोर्ट तक छोड़ने गए। 

पुतिन के इस दो दिवसीय दौरे में कई महत्वपूर्ण समझौते हुए है। 

प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति पुतिन के बीच हुई द्विपक्षीय बैठक के दौरान कई बड़े समझौतों पर हस्ताक्षर हुए। मोदी और पुतिन ने साझा बयान भी जारी किया। 

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया पर शेयर किया वीडियो

राष्ट्रपति भवन में डिनर से पहले पीएम मोदी ने एक्स पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें पुतिन के दौरे का जिक्र है. इसमें पीएम मोदी भारत-रूस के द्विपक्षीय संबंधों पर बोलते हुए सुनाई दे रहे हैं। 

पुतिन का राष्ट्रपति भवन में स्वागत किया गया

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का राष्ट्रपति भवन पहुंचने पर औपचारिक स्वागत किया गया. वे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा सम्मान में आयोजित डिनर में शामिल हुए.