Breaking News:
अपराध
झांसी की महिला CGST उपायुक्त 70 लाख रिश्वत लेते गिरफ्तार, कर चोरी मामले में राहत के बदले मांगे थे डेढ़ करोड़, CBI की भ्रष्टाचार निरोधक टीम की कार्रवाई
अपराध
लखनऊ/ झांसी। सीबीआई ने झांसी की सीजीएसटी की उपायुक्त प्रभा भंडारी और उनके सहयोगियों को 70 लाख रिश्वत लेते पकड़ा है। करीब आठ दिन से सीबीआई की टीम महिला उपायुक्त के घूसखोरी के गिरोह को पकड़ने के लिए जाल बिछा रही थी।
सीबीआई लखनऊ की एंटी करप्शन ब्रांच की टीम ने सीजीएसटी झांसी में करोड़ों की कर चोरी में कारोबारी को राहत दिए जाने के बदले डेढ़ करोड़ रुपये की डीलिंग की शिकायत पर अपना जाल बिछाया था। डीलिंग करीब आठ दिन से चल रही थी। फिर सीबीआई ने ऐसा जाल बुना कि बुधवार सुबह डिप्टी कमिश्नर प्रभा भंडारी समेत उनके सहयोगी रिश्वतखोर इसमें ट्रैप हो गए। कार्रवाई से विभाग में हड़कंप मच गया ।सीबीआई सूत्रों के मुताबिक इस पूरी कार्रवाई में लोकल इनपुट पहले ही जुटा लिए थे, लेकिन अफसरों और कर्मचारियों की कोई मदद नहीं ली गई।
आरोपी उपायुक्त, दोनों अधीक्षकों व अन्य के विरुद्ध मंगलवार को केस दर्ज करने के बाद यह कार्रवाई की। सीबीआई के अनुसार आरोपी डिप्टी कमिश्नर प्रभा भंडारी को उनके दिल्ली स्थित आवास से गिरफ्तार किया गया, जबकि अन्य चारों आरोपियों को झांसी से पकड़ा गया। पकड़े गए लोगों में केस सैटल कराने में लगे जीएसटी मामलों के अधिवक्ता नरेश कुमार गुप्ता और हार्डवेयर कारोबारी जय दुर्गा हार्डवेयर का प्रोपराटर राजू मंगनानी भी है। सभी आरोपितों को ट्रांजिट रिमांड पर लखनऊ लाया गया और गुरुवार को ही लखनऊ की विशेष कोर्ट में पेश किया गया।
अधिवक्ता बना रिश्वत की डीलिंग का दलाल
करीब आठ दिन पहले जय दुर्गा हार्डवेयर में सेंट्रल जीएसटी टीम ने छापा मारा था। उसके संबंध में ही 70 लाख रुपये घूस की मांग की गई थी। उसके बाद लगातार मामले को दबाने के लिए अफसरों और व्यापारी के बीच संपर्क बातचीत चल रही थी। रिश्वत की इस डीलिंग का मुख्य सूत्राधार जीएसटी अधिवक्ता था। टीम ने व्यापारी और अधिवक्ता को जब पकड़ा तो वह भागने का प्रयास करने लगा । धर पकड़ के बेच व्यापारी के पैर में चोट आने की भी खबर है।
सीबीआई ने ठिकानों पर तड़के मारे छापे
बुधवार सुबह सीबीआई की टीमों ने कई अलग-अलग स्थानों पर छापा मारा। झांसी के सीपरी बाजार में नमो होम्स निवासी सेंट्रल जीएसटी डिप्टी कमिश्नर प्रभा भंडारी, सेवाराम मिल कंपाउंड निवासी अधीक्षक अनिल तिवारी, अजय कुमार शर्मा और आरएनएस वर्ल्ड स्कूल के पास रहने वाले जय दुर्गा हार्डवेयर के मालिक राजू मंगनानी एवं इलाहाबाद बैंक तिराहे के पास रहने वाले अधिवक्ता नरेश कुमार गुप्ता को टीम ने गिरफ्तार कर लिया।
अन्य खबर
ट्रेंडिंग खबरें
व्यापार
4 हजार क्विंटल से अधिक चीनी का भंडार नहीं रख सकेंगे डीलर
01-09-26
मध्यप्रदेश
रात 8 बजे चढ़ता है पतीला, रात 12 बजे मासूमों का भोजन तैयार, ठेकेदार की...
01-09-26
मध्यप्रदेश
मासूमों के पोषण आहार में फर्जीवाड़े के खुलासे से परेशान डीपीओ बोलीं गड़बड़ी पर मैं...
01-09-26
राजधानी
अंशुमन यादव बने एडीजी इंटेलीजेंस, चंचल शेखर डायरेक्टर खेल विभाग, मप्र में बदलीं वरिष्ठ आईपीएस...
29-08-26
मध्यप्रदेश
ठेकेदार गटक रहे मासूमों का पोषण आहार, ग्वालियर में मासूमों को गर्म भोजन और महिला...
29-08-26