Breaking News:
देश
महापंजीयक से मृत्यु का डेटा लेकर अपडेट होंगी मतदाता सूचियां
देश
भारत निर्वाचन आयोग के किए तीन नवाचार
भोपाल। निर्वाचक नामावलियों (मतदाता सूची)को अपडेट करने के लिए भारत निर्वाचन आयोग अब मृत्यु पंजीकरण का डेटा इलेक्ट्रॉनिक रूप से प्राप्त करेगा। इससे काम सहज, सरल और तेजी से होगा। मतदान प्रक्रिया को सरल बनाने के लिए आयोग ने इस तरह के तीन नवाचार किए हैं।
भारत निर्वाचन आयोग ने निर्वाचक नामावलियों की सटीकता में सुधार लाने तथा नागरिकों के लिए मतदान प्रक्रिया को और अधिक सुविधाजनक बनाने के उद्देश्य से कुछ नई पहलें की हैं। यह उपाय भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार द्वारा निर्वाचन आयुक्त डॉ. सुखबीर सिंह संधु और निर्वाचन आयुक्त डॉ. विवेक जोशी की उपस्थिति में इसी वर्ष मार्च में मुख्य निर्वाचन अधिकारियों (सीईओ) के सम्मेलन के दौरान प्रस्तावित पहलों के अनुरूप हैं। आयोग के अनुसार अब निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण नियम,1960 के नियम 9 और जन्म एवं मृत्यु रजिस्ट्रीकरण अधिनियम के अनुरूप भारत के महापंजीयक से मृत्यु पंजीकरण का डेटा इलेक्ट्रॉनिक रूप से लिया जाएगा।
इससे निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को पंजीकृत मौतों के बारे में समय पर जानकारी मिले। इससे बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) भी फॉर्म 7 के तहत औपचारिक अनुरोध की प्रतीक्षा किए बिना, फील्ड विजिट के माध्यम से जानकारी को फिर से सत्यापित करने में सक्षम होंगे।
मतदाता सूचना पर्ची का फॉन्ट बदलेगा
मतदाता सूचना पर्ची (वीआईएस) को मतदाताओं के लिए अधिक अनुकूल बनाने के लिए आयोग ने इसके डिजाइन में भी सुधार करने निर्णय लिया है। मतदाता की क्रम संख्या और भाग संख्या अब अधिक प्रमुखता से प्रदर्शित की जाएंगी, साथ ही फॉन्ट का आकार भी बढ़ाया जाएगा, जिससे मतदाताओं के लिए अपने मतदान केंद्र की पहचान करना आसान हो जाएगा और मतदान अधिकारियों के लिए निर्वाचक नामावली में उनके नाम को कुशलतापूर्वक ढूंढना आसान हो जाएगा।
बीएलओ के बनेंगे फोटो पहचान पत्र
आयोग ने यह भी निदेश दिया है कि लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम,1950 की धारा 13ख (2) के तहत ईआरओ द्वारा नियुक्त सभी बीएलओ को मानक फोटो पहचान-पत्र जारी किए जाएं ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि मतदाता सत्यापन और पंजीकरण अभियान के दौरान नागरिक बीएलओ को पहचान सकें और उनके साथ आश्वस्त होकर बातचीत कर सकें। इससे घर-घर जाकर काम करने के दौरान बीएलओ को जनता आसानी से पहचान सकेगी।
अन्य खबर
ट्रेंडिंग खबरें
राजधानी
रेखा यादव ने संभाला महिला आयोग अध्यक्ष का कार्यभार
04-05-26
राजनीति
भोपाल जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण वर्ग 15-17 मई को, पार्टी नेताओं ने देखा...
03-05-26
राजनीति
अर्थियां सजाकर मंत्री निवास को निकले, पुलिस ने रोका तो की धक्कामुक्की, जबलपुर की क्रूज...
03-05-26
राजधानी
पूर्व विधायक रेखा यादव अध्यक्ष, साधना सदस्य नियुक्त,6 साल बाद राज्य महिला आयोग में हुई...
03-05-26
राजधानी
किसी को खराब प्रदर्शन की सजा तो किसी को मिला उत्कृष्ट प्रदर्शन का इनाम, आधी...
03-05-26