Breaking News:
अपराध
गर्लफ्रेंड छोड़ भागी तो डिप्रेशन में गया युवक, फांसी लगाकर आत्महत्या
अपराध
भोपाल।राजधानी भोपाल में ई-6 अरेरा कॉलोनी में रहने वाले एक युवक ने आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि जिस युवती से वह प्रेम करता था, वह उसे छोडक़र चली गई। इसके बाद से वह डिप्रेशन में था। हबीबगंज थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की पड़ताल शुरू कर दी है।
मृतक 19 वर्षीय बिट्टू साहू पिता संजय साहू, निवासी ई-6, अरेरा कॉलोनी ऑनलाइन कॉल सर्विस का काम करता था। पुलिस के अनुसार, बिट्टू पिछले चार सालों से एक युवती के साथ रिलेशनशिप में था। करीब 15 दिन पहले युवती उसे छोडक़र अपने परिवार के पास लौट गई थी। इसके बाद से बिट्टू मानसिक तनाव में रहने लगा था। शनिवार देर रात उसने अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक के चाचा ने बताया कि बिट्टू युवती से शादी करना चाहता था। इसी कारण उसने परिवार से अलग होकर अलग किराए का कमरा ले लिया था। जिसमें वह युवती के साथ ही रहता था। अचानक युवती अपने परिवार के पास लौट गई और बाद में बिट्टू का फोन उठाना बंद कर दिया। इससे वह काफी तनाव में आ गया था। बिट्टू ने कई बार अपने मानसिक तनाव के बारे में चाचा को बताया था। घटना की सूचना मिलने पर हबीबगंज थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
अन्य खबर
ट्रेंडिंग खबरें
व्यापार
4 हजार क्विंटल से अधिक चीनी का भंडार नहीं रख सकेंगे डीलर
01-09-26
मध्यप्रदेश
रात 8 बजे चढ़ता है पतीला, रात 12 बजे मासूमों का भोजन तैयार, ठेकेदार की...
01-09-26
मध्यप्रदेश
मासूमों के पोषण आहार में फर्जीवाड़े के खुलासे से परेशान डीपीओ बोलीं गड़बड़ी पर मैं...
01-09-26
राजधानी
अंशुमन यादव बने एडीजी इंटेलीजेंस, चंचल शेखर डायरेक्टर खेल विभाग, मप्र में बदलीं वरिष्ठ आईपीएस...
29-08-26
मध्यप्रदेश
ठेकेदार गटक रहे मासूमों का पोषण आहार, ग्वालियर में मासूमों को गर्म भोजन और महिला...
29-08-26