Breaking News:
देश
देश के इतिहास में पहली बार रविवार को आम बजट कल, शेयर मार्केट भी खुलेगा, बजट से हर वर्ग को उम्मीद
देश
नई दिल्ली। केंद्र सरकार 1 अप्रैल को वित्तीय वर्ष 2026-27 का आम बजट पेश करेगी। भारतीय संसद के इतिहास में यह पहला अवसर है, जब रविवार के दिन संसद की कार्यवाही चालू रहेगी और सरकार बजट पेश करेगी।
केंद्र सरकार के इस बजट को लेकर हर वर्ग उम्मीद लगाए बैठा है। सरकार द्वारा रविवार को बजट पेश किया जाना इस बात का संकेत है कि इसमें आम जनता को सरकार की ओर से बड़ा उपहार मिल सकता है। क्योंकि रविवार के दिन सभी शासकीय और कई निजी संस्थान भी बंद होते है। ऐसे में सरकार बजट की घोषणाओं को अधिक से अधिक प्रचारित भी करना चाहती है। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी को 11 बजे संसद में बजट पेश करेगी। श्रीमती सीतारमण का यह 9 वां बजट होगा।
शेयर मार्केट मार सकता है ऊंची छलांग
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की हरकतों एवं अन्य वैश्विक कारणों से पिछले सवा साल से लोटपोट हो रहे भारत सहित दुनिया भर के शेयर मार्केट स्थानीय सरकारों के निर्णयों से संभालने का प्रयास कर रहे है। इसी उम्मीद में संसद के साथ शेयर भी रविवार को खुला रहेगा। बजट से निकली कोई भी अच्छी खबर शेयर मार्केट को ऊंचाई दे सकती है। विश्व में सर्वाधिक तेजी से बढ़ती भारत की अर्थव्यवस्था को वैश्विक झटकों से बचाने के लिए केंद्र सरकार ने कई अच्छे निर्णय पहले भी लिए हैं। ज्यादातर उत्पादों और सेवाओं पर GST की दरें घटाकर देश की जनता को राहत दी है। लेकिन फिर भी आगामी बजट से जनता अधिसंरचना, विकास, सुविधाओं के साथ राहत की उम्मीद भी लगाए बैठी है। सबसे ज्यादा कर दाता 30% के tax स्लेव को 24 लाख से बढ़ाकर 30 से 40 लाख किए जाने की उम्मीद कर रहे हैं। आम जनता महंगाई में और अधिक राहत, व्यापारी टैक्स दरें कम करने,युवा शिक्षा और रोजगार के अवसरों की उम्मीद लगाए बैठा है।
बीजेपी कार्यकर्ताओं को दिया प्रशिक्षण
केंद्र सरकार का बजट पेश होने से पहले बीजेपी ने भी अपने प्रवक्ता-पैनलिस्ट और मीडिया प्रभारियों के अलावा प्रमुख पदाधिकारियों को बजट की उपलब्धियों को अधिक से अधिक प्रचारित करने का प्रशिक्षण दिया है। कार्यकर्ताओं को भी बजट की खूबियां बताई जाएंगी, जिससे मौखिक संवाद में भी कार्यकर्ता तर्किक ढंग से सरकार के पक्ष में बात रख सके।
अन्य खबर
ट्रेंडिंग खबरें
राजनीति
मोदी की झोली में बंगाल की ममता, भगवा हो गया ‘झालमुई’ का रंग, प्रधानमंत्री बोले...
04-05-26
राजधानी
कौशल शर्मा ने ग्रहण किया महर्षि पतंजलि संस्कृत संस्थान के अध्यक्ष का पदभार
04-05-26
राजनीति
पश्चिम बंगाल विजय पर भाजपा कार्यालय में मना उत्सव, ढोल-नगाड़ों के बीच झूमे कार्यकर्ता, प्रदेश...
04-05-26
राजधानी
‘एक्टिव मोड’ में कार्य करें अधिकारी, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई, समय सीमा बैठक में...
04-05-26
राजधानी
रेखा यादव ने संभाला महिला आयोग अध्यक्ष का कार्यभार
04-05-26