Breaking News:
अपराध
ट्रेन में बच्ची से छेड़छाड़, हरकतों के विरोध पर परिजनों से मारपीट, उज्जैन के नागदा स्टेशन पर सांप्रदायिक तनाव
अपराध
उज्जैन। मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले के नागदा में रविवार देर रात जमकर बवाल हो गया। अस्थि विसर्जन के लिए उज्जैन आ रहे परिवार की बच्ची के साथ छेड़छाड़ के बाद नागदा रेलवे स्टेशन के बाहर सांप्रदायिक तनाव उत्पन्न हो गया। पुलिस ने समय रहते दोनों पक्ष को काबू किया और हल्का बल प्रयोग करते हुए भीड़ को खदेड़ा। इस दौरान उज्जैन से प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया। पुलिस ने कुछ लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है और जांच पड़ताल के बाद कार्रवाही की बात कही है।
घटना से बढ़े आक्रोश के बाद नागदा रेलवे स्टेशन के बाहर दो समुदाय आपस में भिड़ गए। इस दौरान जमकर बवाल हुआ। पुलिस को लाठीचार्ज तक करना पड़ गया। बताया जा रहा है कि गुजरात के दाहोद से अस्थि विसर्जन करने उज्जैन आ रहे परिवार के साथ ट्रेन में वर्ग विशेष लोगों ने मारपीट की। बताया जा रहा है कि पीड़ित परिवार की एक बच्ची से छेड़खानी की वजह से झगड़े की शुरुआत हुई थी।
बताया जा रहा है कि ट्रेन में हुए झगड़े के बाद मुस्लिम समुदाय के युवकों ने खाचरोद से स्टेशन पर अपने 50-60 लोगों को बुला लिया। पीड़ित परिवार के लोगों के साथ मारपीट करने लगे। घटना की जानकारी जब हिंदू संगठनों को लगी तो वे एकत्रित होकर आरोपियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर जीआरपी पुलिस थाने पर पहुंच गए। मामला बढ़ता देख मौके पर पुलिस पहुंची। पहले दोनों पक्षों को समझाइस देने का प्रयास किया गया। नहीं मानने पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर लोगों के भीड़ को खदेड़ा।
मुंह पर छोड़ा सिगरेट का धुआं फिर की छेड़छाड़
पीड़ित परिवार का कहना है कि उनके साथ महिलाएं और बच्चे भी थे। एक आरोपी ट्रेन में सिगरेट पीकर जानबूझकर लड़कियों की ओर धुआं उड़ा रहा था। विरोध करने पर गाली-गलौज ओर मारपीट करने लगा था। बच्चियों से छेड़खानी भी। पीड़ित पक्ष का कहना है कि विवाद बढ़ने पर खाचरोद स्टेशन से मुस्लिम समाज के और लोगों को बुला लिया गया। इसके बाद 50 से 60 लोगों ने ट्रेन में चढ़कर महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों सहित पूरे परिवार के साथ बेरहमी से मारपीट की। और पीड़ित परिवार अभी भी बुरी तरह दहशत में है।
रतलाम रेलवे स्टेशन से चढ़े थे उपद्रवी
रेलवे जीआरपी चौकी से मिली प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, यह परिवार गोधरा से उज्जैन की ओर जा रहा था। इसी दौरान रतलाम स्टेशन से कुछ युवक ट्रेन में सवार हुए जो नागदा जाने वाले बताए जा रहे हैं।आरोप है कि रतलाम से खाचरोद के बीच यात्रा के दौरान इनमें से एक युवक ने परिवार के साथ मौजूद बालिका से छेड़खानी का प्रयास किया। जब परिजनों ने इसका विरोध किया तो विवाद शुरू हो गया। तहसीलदार मधु नायक ने बताया कि मामले में कुछ युवकों को पकड़ा है। एफआईआर दर्ज कर ली गई है। नागदा थाना प्रभारी अमृतलाल गवरी ने बताया कि पुलिस ने पीड़ितों का मेडिकल कराया है। सभी परिजनों को पुलिस अभीरक्षा में उज्जैन के लिए रवाना किया गया है।
अन्य खबर
ट्रेंडिंग खबरें
राजनीति
मोदी की झोली में बंगाल की ममता, भगवा हो गया ‘झालमुई’ का रंग, प्रधानमंत्री बोले...
04-05-26
राजधानी
कौशल शर्मा ने ग्रहण किया महर्षि पतंजलि संस्कृत संस्थान के अध्यक्ष का पदभार
04-05-26
राजनीति
पश्चिम बंगाल विजय पर भाजपा कार्यालय में मना उत्सव, ढोल-नगाड़ों के बीच झूमे कार्यकर्ता, प्रदेश...
04-05-26
राजधानी
‘एक्टिव मोड’ में कार्य करें अधिकारी, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई, समय सीमा बैठक में...
04-05-26
राजधानी
रेखा यादव ने संभाला महिला आयोग अध्यक्ष का कार्यभार
04-05-26