Breaking News:
अपराध
जीरापुर उप डाकघर में 1.23 करोड़ के घोटाले में ईडी की कार्रवाई, अशोक सोनी के विरुद्ध विशेष न्यायालय में अभियोजन शिकायत दर्ज
अपराध
भोपाल। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) भोपाल ने डाक विभाग से जुड़े एक घोटाले में कार्रवाई करते हुए अशोक कुमार सोनी के खिलाफ पीएमएलए के अंतर्गत प्रोसिक्यूशन कंप्लेंट (अभियोजन शिकायत) दर्ज की है। यह शिकायत विशेष न्यायालय (पीएमएलए) भोपाल में दाखिल की गई है। इस मामले में अदालत ने आरोपी के खिलाफ प्री-कॉग्निजेंस सुनवाई के लिए नोटिस जारी किया है। आरोपी ने राजगढ़ जिले के जीरापुर उपडाकघर में पदस्थापना के दौरान 1 करोड़ 23 लाख 31 हजार 180 रुपए की धोखाधड़ी की थी।
प्रवर्तन निदेशालय के अनुसार उसने यह जांच सीबीआई भोपाल द्वारा अशोक कुमार सोनी के खिलाफ दर्ज आपराधिक प्रकरण के आधार पर शुरू की थी। 15 दिसम्बर 2020 को इस मामले में सीबीआई मामलों की विशेष अदालत में चार्जशीट नंबर 16/2020 दाखिल कर चुकी है। ईडी की जांच में सामने आया है कि अशोक कुमार सोनी जब राजगढ़ जिले के जीरापुर उप डाकघर में सब पोस्ट मास्टर के पद पर पदस्थ था, तब उसने दिसंबर 2016 से मई 2017 के बीच अपने पद का दुरुपयोग किया। आरोप है कि उसने संजय पोस्ट सॉफ्टवेयर का उपयोग कर 138 पोस्टल सेविंग बैंक खातों में बैक डेट में और फर्जी जमा एंट्री की, जिससे खातों का बैलेंस बिना वास्तविक नकद जमा के कृत्रिम रूप से बढ़ गया। इसके बाद खातों को संजय पोस्ट सिस्टम से फिनेकल सिस्टम में माइग्रेट कराकर आरोपी ने उन्हीं खातों से कुल 1 करोड़ 23 लाख 31 हजार180 रुपये की धोखाधड़ी से निकासी कर ली।
राशि वापस जमा करने का दावा
प्रवर्तन निदेशालय के अनुसार इस मामले का खुलासा होने के बाद आरोपी ने नवंबर और दिसंबर 2017 में 1 करोड़, 24 लाख 44 हजार 800 रुपये नकद के रूप में वापस जमा किए थे।फिलहाल, मामले में ईडी की कानूनी कार्रवाई जारी है और अदालत में सुनवाई की प्रक्रिया आगे बढ़ रही है।
अन्य खबर
ट्रेंडिंग खबरें
राजनीति
मोदी की झोली में बंगाल की ममता, भगवा हो गया ‘झालमुई’ का रंग, प्रधानमंत्री बोले...
04-05-26
राजधानी
कौशल शर्मा ने ग्रहण किया महर्षि पतंजलि संस्कृत संस्थान के अध्यक्ष का पदभार
04-05-26
राजनीति
पश्चिम बंगाल विजय पर भाजपा कार्यालय में मना उत्सव, ढोल-नगाड़ों के बीच झूमे कार्यकर्ता, प्रदेश...
04-05-26
राजधानी
‘एक्टिव मोड’ में कार्य करें अधिकारी, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई, समय सीमा बैठक में...
04-05-26
राजधानी
रेखा यादव ने संभाला महिला आयोग अध्यक्ष का कार्यभार
04-05-26