Breaking News:
अपराध
भाजपा पार्षद की पत्नी की चाकुओं से गोदकर हत्या
अपराध
मंदसौर ।मध्यप्रदेश के मंदसौर जिले में गुरुवार की शाम सनसनी फैल गई। भाजपा पार्षद की पत्नी की बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े चाकू मारकर हत्या कर दी। गंभीर हालत में महिला को अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।सूचना पर अधिकारियों सहित थाना का पुलिस बल मौके पर पहुंला। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।
दरअसल, शहर के वार्ड क्रमांक 15 के पार्षद शाहिद मेव की पत्नी शाम के वक्त करीब साढ़े पांच बजे अभिनंदन क्षेत्र में थी। उस दौरान वह ऑटों में बैठकर घर की ओर जा रही थी। उसी दौरान बाइक सवार दो युवक मौके पर पहुंचे। इसके बाद एक युवक ने अचानक चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इसके बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए।
सौतेले बेटे ने दोस्त के साथ मिलकर की हत्या
एसपी विनोद मीना ने बताया कि रुबीना की हत्या धारदार हथियार से की है। हत्या रुबीना के सौतेले बेटे और शाहिद की अन्य पत्नी के बेटे साहिल ने उसके दोस्त के साथ मिलकर की है। साहिल और उसके दोस्त की तलाश की जा रही है। रुबीना और शाहिद की शादी पांच-छह माह पहले हुई थी। शादी के बाद से ही घर में विवाद चल रहा था। जिसके बाद रुबीना के लिए अलग से शाहिद ने अभिनंदन में किराए पर घर लिया था। मृतिका का चौथा पति शाहिद था। शाहिद की तीसरी पत्नी रुबीना थी।
अन्य खबर
ट्रेंडिंग खबरें
मध्यप्रदेश
रोटेशन नहीं ट्रांसफर हैं ये: चेकपोस्ट व्यवस्था के बाद ही जारी होगी परिवहन विभाग की...
05-05-26
राजनीति
मोदी की झोली में बंगाल की ममता, भगवा हो गया ‘झालमुई’ का रंग, प्रधानमंत्री बोले...
04-05-26
राजधानी
कौशल शर्मा ने ग्रहण किया महर्षि पतंजलि संस्कृत संस्थान के अध्यक्ष का पदभार
04-05-26
राजनीति
पश्चिम बंगाल विजय पर भाजपा कार्यालय में मना उत्सव, ढोल-नगाड़ों के बीच झूमे कार्यकर्ता, प्रदेश...
04-05-26
राजधानी
‘एक्टिव मोड’ में कार्य करें अधिकारी, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई, समय सीमा बैठक में...
04-05-26