Breaking News:

• देर रात मप्र के आईपीएस की बड़ी तबादला सूची जारी, स्पेशल डीजी से लेकर सीएसपी स्तर के 62 अधिकारी स्थानांतरित देखें सूची • 18 साल के राजनीतिक वनवास के बाद यदुवंशी की जै जै .... • किसी को खराब प्रदर्शन की सजा तो किसी को मिला उत्कृष्ट प्रदर्शन का इनाम, आधी रात के बाद जारी की 62 आईपीएस अधिकारियों की स्थानांतरण सूची • पूर्व विधायक रेखा यादव अध्यक्ष, साधना सदस्य नियुक्त,6 साल बाद राज्य महिला आयोग में हुई नियुक्तियां • अर्थियां सजाकर मंत्री निवास को निकले, पुलिस ने रोका तो की धक्कामुक्की, जबलपुर की क्रूज दुर्घटना को लेकर युवा कांग्रेस का भोपाल में प्रदर्शन • भोपाल जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण वर्ग 15-17 मई को, पार्टी नेताओं ने देखा प्रशिक्षण स्थल, कामकाजी बैठक में की समीक्षा
आध्यात्म

Image Alt Text

चांदी के नंदी पर सवार हो निकले बटेश्वर बाबा, राजधानी में महाशिवरात्रि की धूम

आध्यात्म

भोपाल। राजधानी में रविवार महाशिवरात्रि का पर्व धूमधाम से मनाया गया। चांदी के नंदी में सवार होकर शिव-बारात में जहां बाबा बटेश्वर ने लोगों को दर्शन दिये। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव इसके पहले बड़वाले महादेव मंदिर पहुंचे और शिव-बारात में शामिल हुए। शहर में पशुपतिनाथ मंदिर सहित करीब 50 से अधिक शिवायलय और समितियों द्वारा आकर्षक शिव बारात व शोभा निकाली गई। इसके पहले छोटे-बड़े सभी शिव मंदिर श्रद्धालुओं के आस्था के केंद्र रहे। यह देर-रात तक बम-बम भोले और हर-हर महादेव के जयकारों से गुंजायमान रहे। 

सुबह जहां लोगों ने रुद्राभिषेक, जल और बेलपत्र चढ़ाकर भगवान महादेव की पूजा-अर्चना की। वहीं दूसरी ओर संध्या पर रंग-बिरंगी लाइटों और फूलों से सजे शिवालय विवाह-गीत और सामूहिक आरती के बीच सांस्कृतिक उत्सव का स्थल बन गये। दिन में कई आयोजन समितियों द्वारा भंडारे भी आयोजित किये गये। जहां भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। इसमें गुफा मंदिर लालघाटी और नेवरी स्थित मनकामेश्वर महादेव मंदिर और दुर्गाधाम मंदिर प्रमुख रूप से शामिल है।

मुख्यमंत्री ने खींचा रथ, बारात को किया रवाना 

महाशिवरात्रि पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने बड़वाले महादेव मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की और रथ खींचकर रवाना किया। इस अवसर पर पुलिस बैंड के साथ युवा डमरू दल की प्रस्तुतियों ने माहौल को भक्तिमय व उत्साहपूर्ण बना दिया। मुख्चयमंत्री ने यहां नागरिकों को महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं दीं और सभी के साथ यह पर्व श्रद्धा और उत्साह से मनाया। साथ ही प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और शांति की कामना भी की। समारोह में सांसद आलोक शर्मा, विधायक भगवानदास सबनानी, महापौर मालती राय सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और श्रद्धालु मौजूद रहे। इसके साथ ही केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान भी बड़वाले महादेव मंदिर पहुंचे और पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की। करीब 8 किमी लंबी शिव बारात जनकपुरी, मंगलवारा, इतवारा, चौक बाजार होते हुए लखेरापुरा स्थित कफ्र्यू वाली माता मंदिर में पहुंच मंत्रोच्चार के बीच वरमाला की रस्म के साथ संपन्न हुई। इसके पहले पुष्पवर्षा के बीच बारात की भव्य आगवानी की गई।

भूतप्रेतों के साथ शिवजी ने सजाई बारात

अशोक विहार स्थित दुर्गाधाम शक्तिपीठ में दूल्हे के रूप में भगवान भोलेनाथ की  बाराज सजाई गई। भगवान महादेव की यह आकर्षक झांकी बैंड डीजे और भूत प्रेतों के साथ नगर के मुख्य मार्गों से होकर निकली। इसके पहले दिन में भगवान शंकर का रुद्राभिषेक किया गया। कार्यक्रम मंत्री विश्वास सारंग मुख्य अतिथि रहे। महापौर मालती राय इसमें विशेष अतिथि रही।

दादाजी धाम में गूंजे विवाह गीत

दादाजी धाम मंदिर में महाशिवरात्रि पर सुबह रूद्राभिषेक के बाद भगवान शिव एवं माता पार्वती को मेहंदी-हल्दी अर्पित की गई, जो शिव-पार्वती के पावन विवाहोत्सव का प्रतीक मानी जाती है। इसके साथ ही यहां श्रद्धालु महिलाओं ने बन्ना-बन्नी के मंगल गीत भी गये। रात में यहां महाप्रसादि का वितरण किया जाएगा।

पशुपतिनाथ मंदिर से निकाली शिव-बारात

भगवान शिव की बारात शहर के अलग-अलग इलाकों से धूमधाम से निकाली गई। मंदिरों में हर-हर महादेव और बोल बम के जयकारे गूंजते रहे। गोविंदपुरा स्थित नेपाली समाज के श्री पशुपतिनाथ मंदिर द्वारा आयोजित बारात में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। यह गोविंदपुरा और सुभाष नगर क्षेत्र के प्रमुख मार्गों से होते हुए मंदिर प्रांगण मेें पहुंचकर समाप्त हुई। यहां दो दिनों तक महाशिवरात्रि मेला भी आयोजित किया जाता है।