Breaking News:
आध्यात्म
Hanuman Janmotsav : जिस मंगलकारी योग में जन्मे थे हनुमानजी, इस बार 23 अप्रैल को बन रहा वैसा ही संयोग
आध्यात्म
हनुमान जन्मोत्सव 23 अप्रैल को मनाया जाएगा। इस दिन त्रेता युग की तरह अंजनी पुत्र के जन्म जैसा मंगलकारी संयोग बन रहा है। चैत्र पूर्णिमा पर संकट मोचन का प्रिय दिन मंगलवार रहेगा। स्वाति नक्षत्र के साथ साहस, बल और पराक्रम का प्रतीक वज्र योग बनेगा। ज्योतिर्विदों के अनुसार शास्त्रों में राम भक्त का जन्म चैत्र पूर्णिमा को मंगलवार के दिन होना बताया गया है।
पूर्णिमा तिथि मंगलवार को तड़के 3.25 से बुधवार तड़के 5.18 बजे तक रहेगी। ज्योतिर्विद् शिवप्रसाद तिवारी के अनुसार हनुमान जन्मोत्सव मंगलवार को है। पौराणिक कथा के अनुसार उनका जन्म मंगलवार को हुआ था, इसलिए इस दिन पूजा का विशेष महत्व है। मीन राशि में पंचग्रही योग बन रहा है। मेष राशि में बुधादित्य, कुंभ राशि में शनि शश राजयोग का संयोग बनेगा।
उन्हें सिंदूरी चोला, बूंदी के लड्डू, पान का बीड़ा चढ़ाएं। चमेली के तेल का दीपक लगाकर हनुमान चालीसा का पाठ करें। कहते हैं जहां हनुमान चालीसा, सुंदरकांड, रामायण पाठ होता है, वहां बजरंगबली वायु रूप में उपस्थित होते हैं। गरीबों में अन्न बांटने से वे प्रसन्न होते हैं।
रणजीत हनुमान पहनेंगे काठियावाड़ी पोशाक
हनुमान जन्मोत्सव पर इस बार रणजीत हनुमान मंदिर में भगवान को काठियावाड़ी पोषाक पहनाई जाएगी। इस बार गुजरात के गरबे के थीम पर मंदिर की सजावट होगी। पुजारी पं. दीपेश व्यास के अनुसार पुजारी और भक्त मंडल के सदस्य गुजराती वेशभूषा में होंगे। बाबा का अभिषेक पूजन होगा।
अन्य खबर
ट्रेंडिंग खबरें
राजनीति
मोदी की झोली में बंगाल की ममता, भगवा हो गया ‘झालमुई’ का रंग, प्रधानमंत्री बोले...
04-05-26
राजधानी
कौशल शर्मा ने ग्रहण किया महर्षि पतंजलि संस्कृत संस्थान के अध्यक्ष का पदभार
04-05-26
राजनीति
पश्चिम बंगाल विजय पर भाजपा कार्यालय में मना उत्सव, ढोल-नगाड़ों के बीच झूमे कार्यकर्ता, प्रदेश...
04-05-26
राजधानी
‘एक्टिव मोड’ में कार्य करें अधिकारी, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई, समय सीमा बैठक में...
04-05-26
राजधानी
रेखा यादव ने संभाला महिला आयोग अध्यक्ष का कार्यभार
04-05-26