Breaking News:
अपराध
भोपाल के निजी और शासकीय संस्थानों को बम से सड़ाने की धमकी, ई-मेल में लिखा-जौहर की नमाज के बाद होंगे सीरियल ब्लास्ट, सभी मैसेज निकले फर्जी
अपराध
- दो विश्वविद्यालयों, कॉलेज, अस्पताल न्यायालय, वाणिज्यिक कर के मेल पर मिली धमकी
भोपाल। दो दिन तक भोपाल के नापतोल विभाग को बम से उड़ाने की धमकियों के बाद बुधवार को अज्ञात व्यक्ति ने भोपाल के एक निजी एवं एक शासकीय विश्वविद्यालय, एक निजी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल , वाणिज्यिक कर विभाग के कार्यालय एवं भोपाल जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भेजी। हालांकि पुलिस जांच में यह सभी सूचनाएं फर्जी निकलीं।
जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह करीब 10 बजे एल.एन.सी.टी यूनिवर्सिटी के आधिकारिक मेल आईडी पर धमकी भरा मेल पहुंचा। जिसमें लिखा है कि इस्लामी समय अनुसार जौहर की नमाज के बाद ्रकॉलेज में सीरियल ब्लास्ट होंगे। धमकी भरा मेल मिलने के बाद जेके अस्पताल, यूनिवर्सिटी और मेडिकल कॉलेज परिसर में भगदड़ का माहौल बन गया। स्टाफ सहित अन्य लोग इमारत के बाहर आ गए। एल एन समूह की ओर से इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस, कम निरोधक दस्ता ने यूनिवर्सिटी, मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में हर जगह पर जांच की। हालांकि जांच-पड़ताल में ऐसा कुछ भी नहीं मिला। इसके अलावा अज्ञात आरोपी ने भोपाल जिला न्यायालय, अटल बिहारी वाजपेयी हिंदी विश्वविद्यालय और अरेरा हिल्स स्थित वाणिज्यिक कर कार्यालय को भी बम से उड़ाने की धमकी दी थी।
हिंदी विश्वविद्यालय को भी मिली धमकी
भोपाल में स्थित अटल बिहारी वाजपेयी हिंदी विश्वविद्यालय के अधिकृत मेल आईडी पर भी किसी ने यूनिवर्सिटी को बम से उड़ाने की धमकी भेजी है। जानकारी मिलते ही विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रोफेसर देवानंद हिडोलिया के निर्देश पर परिसर को खाली कर दिया गया। इस संबंध में प्रबंधन द्वारा पुलिस को सूचना दे दी गई है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
भोपाल न्यायालय को भी बम से उड़ाने की धमकी
अरेरा हिल्स स्थित भोपाल जिला न्यायालय को भी अज्ञात व्यक्ति ने बम से उड़ाने की धमकी दी है। यह धमकी भी ईमेल के माध्यम से भेजी गई है। इसके बाद न्यायालय की सुरक्षा को ओर चौकस कर दिया गया। बम निरोधक दस्ते ने न्यायालय परिसर में हर जगह तलाशी ली। श्वान दस्ते की टीम भी सर्चिंग में जुटी रही।। एमपी नगर पुलिस ने भी न्यायालय परिसर की सर्चिंग की। मेल में दोपहर एक बजे अलग-अलग कोर्ट में बोरों में रखे बम में धमाके होने की बात लिखी थी। हालांकि सर्चिंग में पुलिस को कुछ नहीं मिला।
अन्य खबर
ट्रेंडिंग खबरें
मध्यप्रदेश
रोटेशन नहीं ट्रांसफर हैं ये: चेकपोस्ट व्यवस्था के बाद ही जारी होगी परिवहन विभाग की...
05-05-26
राजनीति
मोदी की झोली में बंगाल की ममता, भगवा हो गया ‘झालमुई’ का रंग, प्रधानमंत्री बोले...
04-05-26
राजधानी
कौशल शर्मा ने ग्रहण किया महर्षि पतंजलि संस्कृत संस्थान के अध्यक्ष का पदभार
04-05-26
राजनीति
पश्चिम बंगाल विजय पर भाजपा कार्यालय में मना उत्सव, ढोल-नगाड़ों के बीच झूमे कार्यकर्ता, प्रदेश...
04-05-26
राजधानी
‘एक्टिव मोड’ में कार्य करें अधिकारी, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई, समय सीमा बैठक में...
04-05-26