Gossip गुगली

Image Alt Text

Hidden picture's gossip गुगली। राज्यसभा के लिए ‘नारू दादा’ की तोडू तिकड़म! या दिग्गी का दिमाग....एक सैकड़ा चक्कों के फेर में चंबल तक कमांडो

Gossip गुगली


राज्यसभा के लिए ‘नारू दादा’ की तोडू तिकड़म!  

सुना है! 23 में माँ पीताम्बरा माई की कृपा से वंचित रहे ‘नारू दादा’ राज्यसभा की जुगाड़ लगा रहे हैं। ‘दादा’ के कद के हिसाब से यह पद छोटा तो कतई नहीं है, लेकिन महत्वाकांक्षाओं के शिखर से हँूकार भरने वाला ‘दादा’ राज्यसभा जैसी लूपलाइन में संतोष कर पाएगा, इस बात पर भरोसा नहीं हो रहा है। चर्चाओं का बाजार गरम है कि ‘दादा’ ने पार्टी नेतृत्व को ऑफर दिया है कि दो सीटें तो स्पष्ट पार्टी के खाते में हैं, लेकिन तीसरी चाहिए तो मुझे अवसर दे दो। ‘दादा’ का प्लान बताया जा रहा है कि 20 में जिस तरह कमलनाथ को धराशायी किया था। राज्यसभा में 4-5 पंजों में कमल पकड़ाकर वे पंजादल से तीसरी सीट छीनने की दम रखते हैं। ‘दादा’ को लेकर इस तरह की चर्चा सिर्फ कयास है या हकीकत यह तो वही बता जाएंगे। लेकिन दूसरी ओर चर्चा यह भी है कि ‘आरजी’ के दबाव में राजनीतिक वनवास ले चुके ‘दिग्गी’की यह चाल भी हो सकती है। ताकि ‘नारू दादा’ की इस चर्चा पॉलीटिक्स से घबराकर पंजादल डेमेज कंट्रोल के लिए दिग्गी को फिर से मैदान में उतार दे।  


एक सैकड़ा चक्कों के फेर में चंबल तक कमांडो

रीवा बोर्डर पर अवैध वसूली के विरोध में हर दिन हंगामा करने वाले मोटी मूंछ वाले कमांडो ने हाल में चंबल वाले बॉर्डर पर विरोध जताया। लेकिन यहां विरोध हंगामे वाला नहीं समझाइश की स्टाइल में था। लग रहा था कमांडो की वसूली टीम यहां भी बड़ा हंगामा करेगी, लेकिन ऐसा हो नहीं पाया, आखिर क्यों? कारण खोजने पर पता चला कि कमांडो पहुंचा तो हंगामे के मूड से ही था लेकिन रस्ते में खबर हो गई कि ये चंबल है, सम्भल कर। कुछ महीने पहले ट्रक एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष ने लाइव कैमरा चालू कर ऐसा प्रयास किया था। लेकिन इसके बाद क्या हुआ यह केवल या तो वो ड्राइवर जनता है या पुलिस थाने की फाइल में दावा उसका आवेदन। बताया गया कि वीडियो बना रहे अध्यक्ष जी को पीछे से मुंह पर कपड़ा लपेट कर आई अदृश्य शक्ति ने अपने आगोश में लिया। इसके बाद बॉडर की व्यवस्था वाले कमरे में होश आया . लेकिन उस समय अध्यक्ष जी की बॉडी का नग- नग कराह रहा था।ऐसा हम नहीं कह रहे थाने में पड़ा आवेदन बोल रहा है। उनकी टीम के साथ मोबाइल और लाइव रिकॉर्डिंग भी गायब थी। जैसे तैसे निभोरे कर छूटे अध्यक्ष जी को चंबल की घड़ियालों का साइज बताकर धमकाया सो अलग। खैर, कमांडो है, शक्तिमान नहीं , सो चंबल किनारे तक तेवर ठंडे पड़ गए। कुछ टाइम पहले तक कमांडो की कार्रवाई का हर कोई कायल हो रहा था। लेकिन जब से कमांडो मंसा जाहिर की है। कई ट्रक एसोसिएशन वाले भी विरोध में आ गए हैं। विभाग के सूत्रों का दावा है कि कमांडो प्रदेशभर में हर चेक पॉइंट पर अपने कोटे के 100 ओवरलोड ट्रक फ्री निकलवाने की मंसा जाहिर कर चुका है। जो पॉसिबल नहीं है। वैसे बता दें कि सौ ट्रक मतलब एक पॉइंट पर 5L की व्यवस्था। 10 पॉइंट पर महीना भर में 50L मतलब साफ है, नेताजी को यह प्रदर्शन खूब भा रहा है।