Breaking News:

• रेखा यादव ने संभाला महिला आयोग अध्यक्ष का कार्यभार • ‘एक्टिव मोड’ में कार्य करें अधिकारी, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई, समय सीमा बैठक में कलेक्टर के निर्देश • पश्चिम बंगाल विजय पर भाजपा कार्यालय में मना उत्सव, ढोल-नगाड़ों के बीच झूमे कार्यकर्ता, प्रदेश अध्यक्ष ने मिठाई के साथ खिलाई झालमुड़ी • कौशल शर्मा ने ग्रहण किया महर्षि पतंजलि संस्कृत संस्थान के अध्यक्ष का पदभार • मोदी की झोली में बंगाल की ममता, भगवा हो गया ‘झालमुई’ का रंग, प्रधानमंत्री बोले यह ऐतिहासिक और अभूतपूर्व दिन • रोटेशन नहीं ट्रांसफर हैं ये: चेकपोस्ट व्यवस्था के बाद ही जारी होगी परिवहन विभाग की चक्रानुक्रम (रोटेशन) सूची! अभी मैदानी अमले को मिलना शुरू हुई नई पदस्थापना
अपराध

Image Alt Text

मप्र के धनकुबेरों पर हो रही ईडी की हर 12वीं कार्रवाई, देशभर में छह महीने में ईडी ने की 457 कार्रवाई, इनमें मप्र की 39 शामिल

अपराध

- सीबीआई-लोकायुक्त जैसी जांच एजेंसियों से बचाते कालेधन पर ईडी कस रही शिकंजा 

भोपाल। देशभर में धनशोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए), विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (फेमा), विदेशी मुद्रा विनिमयन अधिनियम (फेरा), भगोड़ा आर्थिक अपराध अनिनियम (एफईओए) एवं विदेशी मुद्रा संरक्षण और तस्करी गतिविधियों की रोकथाम अधिनियम के अंतर्गत लगातार कार्रवाईयां कर रहे प्रवर्तन निदेशालय ने विगत छह महीनों में देशभर में प्रकरण दर्ज किए जाने, संपत्ति कुर्की, जब्ती एवं गिरफ्तारी सहित अन्य प्रकार की कुल 457 कार्रवाईयां की हैं। इन कार्रवाईयों में हर 12वीं कार्रवाई मप्र में की गई है। मप्र में छह महीनों में कुल 39 कार्रवाईयां हुई हैं। इन दिनों ईडी की नजर प्रदेश के कई ऐसे धन कुबेरों पर है, जिन पर पहले ही लोकायुक्त, ईओडब्ल्यू, ईडी, आयकर अथवा सीबीआई जैसी एजेंसियां कार्रवाई कर चुकी हैं और आरोपी कानूनी दांवपेंच अथवा राजनीतिक पहुंच से बचने में सफल रहे हैं अथवा ऐसा प्रयास कर रहे हैं। 

राजधानी भोपाल और इंदौर के कई ऐसे चर्चित मामले, जिनमें दूसरी जांच एजेंसियों ने कार्रवाई की और बाद में ईडी ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की। दूसरी जांच एजेंसियों की कार्रवाई के बाद जमानत अथवा क्लीनचिट पाने जैसी स्थिति में पहुंच चुके आर्थिक अपराधी ईडी की कार्रवाई के बाद जेल की सलाखों के पीछे हैं। दिसम्बर 2024 में आयकर और लोकायुक्त के प्रकरण में जमानत पा चुके परिवहन विभाग के पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा और ईडी द्वारा हाल में गिरफ्तार किए गए जय गायत्री फूड प्रोडक्ट के मालिक किशन मोदी के उदाहरण शामिल हैं।  

छह महीनों में मप्र में ईडी की 39 कार्रवाई 

ईडी, भोपाल (18 मार्च 26) : अजा कल्याण विभाग जबलपुर के पूर्व उप निदेशक जगदीश सरवटे के विरुद्ध पीएमएलए की धाराओं के तहत जबलपुर विशेष न्यायालय (पीएमएलए) में अभियोजन शिकायत दर्ज। 

ईडी, भोपाल: (19 मार्च 26) : जबलपुर में मेसर्स राजुल ग्रुप और उसके पार्टनर प्रियंक मेहता से जुड़े तीन ठिकानों पर छापा एवं जब्ती। मेहता के ठिकानों से 31 लाख की जब्ती। 

ईडी, भोपाल (17 मार्च 26): भोपाल में जयश्री गायत्री फूड प्रायवेट लिमिटेड और एमडी किशन मोदी की 20.59 करोड़ रुपये कीमत की 11 अचल संपत्तियां कुर्क। 

ईडी, भोपाल (13 मार्च 26) : जयश्री गायत्री फूड प्रायवेट लिमिटेड के प्रबंध निदेशक किशन मोदी की धनशोधन रोकथाम अधिनियम के तहत गिरफ्तारी। 

ईडी, भोपाल (10 मार्च 26) :आय से अधिक संपत्ति मामले में पश्चिम रेलवे के पूर्व मंडल अभियंता स्वर्गीय वेदप्रकाश श्रीवास्तव और उनकी पत्नी श्रीमती विभा वेदप्रकाश श्रीवास्तव के खिलाफ एक अभियोजन शिकायत दायर कर नोटिस जारी किया। 1.58 करोड़ रुपये की संपत्ति भी कुर्क की गई। 

ईडी, इंदौर (17 फरवरी 26) : मे. रुचि ग्लोबल लिमिटेड अब मे. एग्रोट्रेड एंटरप्राइजेज लिमिटेड की 5.13 करोड़ रुपये मूल्य की एक अचल संपत्ति अस्थायी कुर्क किया है। यह संपत्ति उमेश शाहरा की पत्नी श्रीमती नीता शाहरा के नाम पर है। 

ईडी, इंदौर (12 फरवरी 26) : मे. रुचि अकरोनी इंडस्ट्रीज- अब मेसर्स स्टीलटच रिसोर्सेज लिमिटेड की 10.15 करोड़ रुपये मूल्य की अचल संपत्तियां अस्थायी रूप से कुर्क। 

ईडी, इंदौर (12 फरवरी 26) : श्रीकांत घांटे और अन्य के मामले में 64.16 लाख रुपये की अचल संपत्तियां अस्थायी रूप से कुर्क । प्लॉट और आवासीय भवन के रूप में यह संपत्तियां श्रीकांत घांटे और सुभाष दुबे के नाम पर दर्ज हैं।

ईडी, भोपाल (12 फरवरी 26) : आदिम जाति कल्याण विभाग, जबलपुर के पूर्व उप निदेशक जगदीश सरवटे की 11.81 करोड़ रुपये मूल्य की 9 अचल संपत्तियां कुर्क। 

ईडी, इंदौर (१० फरवरी 26) : सहायक राजस्व अधिकारी राजेश परमार और उनके परिवार के सदस्यों की 1.06 करोड़ रुपये मूल्य की अचल संपत्तियां अस्थायी रूप से कुर्क। 

ईडी, भोपाल (6 फरवरी 26) : बालाघाट जिले में अजय तिडके एवं अन्य के विरुद्ध पीएमएलए  के तहत विशेष न्यायालय में अभियोजन शिकायत दायर की एवं सुनवाई का नोटिस जारी किया। 

ईडी, भोपाल (6 फरवरी 26) : स्व. वेद प्रकाश श्रीवास्तव और उनकी पत्नी श्रीमती विभा श्रीवास्तव से संबंधित 2 आवासीय फ्लैट और 22 चल संपत्तियां कुल कीमत लगभग 1.58 करोड़ अस्थायी रूप से कुर्क।

ईडी, भोपाल (4 फरवरी 26) : उप डाकपाल के पद पर रहे अशोक कुमार सोनी के विरुद्ध एक अभियोजन शिकायत दायर की है। न्यायालय ने आरोपी के विरुद्ध संज्ञान-पूर्व सुनवाई के लिए नोटिस जारी किया। 

ईडी, इंदौर (02 फरवरी 26) :इंदौर नगर निगम के पूर्व कर्मचारी चेतन पाटिल से संबंधित 39.91 लाख रुपये की अचल संपत्तियों को अस्थायी रूप से कुर्क किया। प्लॉट और आवासीय भवन के रूप यह संपत्तियां चेतन पाटिल और उनकी पत्नी ज्योति पाटिल के नाम पर दर्ज हैं।

ईडी, भोपाल (30 जनवरी 26) : जल संसाधन विभाग के पूर्व प्रमुख सचिव स्व. अरविंद जोशी एवं उनसे संबंधित अन्य लोगों के नाम की लगभग 5 करोड़ रुपये मूल्य की अचल संपत्तियां अस्थायी रूप से कुर्क। 

ईडी, भोपाल (28 जनवरी 26) :बीएड महाविद्यालय छतरपुर के पूर्व प्राचार्य संतोष कुमार शर्मा एवं अन्य के विरुद्ध एक अभियोजन शिकायत दायर की एवं संज्ञान-पूर्व सुनवाई का नोटिस जारी। 

ईडी, भोपाल (30 जनवरी 26) : मे. जगदंबा एएमडब्ल्यू ऑटोमोटिव्स प्रायवेट लिमिटेड के बैंक धोखाधड़ी मामले में बैंकों को लगभग 45 करोड़ रुपये की वापसी में मदद की।

ईडी, भोपाल (28 जनवरी 26) : पीएमएलए के तहत राजेश कोठारी के विरुद्ध न्यायालय में अभियोजन शिकायत दायर। 16 दिसम्बर 25 को, विशेष न्यायालय आरोपियो को नोटिस जारी किए थे। आरोपियों की 1,30,91,803 रुपये कीमत की संपत्तियां भी अस्थायी रूप से कुर्क। 

ईडी, भोपाल (28 जनवरी 26) :पीएमएलए के तहत मार्क पियस करारी सहित 4 अन्य के विरुद्ध अभियोजन शिकायत दायर कर आरोपियों को न्यायालय से नोटिस जारी। 

ईडी, इंदौर (29 जनवरी 26) : अनुपातहीन संपत्ति मामले में नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग में  संभागीय उप-निदेशक रहे अशोक शर्मा  के विरुद्ध एक अभियोजन शिकायत दायर कर न्यायालय से नोटिस जारी। 

ईडी, इंदौर (29 जनवरी 26) : ब्लॉक शिक्षा कार्यालय कथिवाड़ा के खजाने से 20.47 करोड़ रुपये के फर्जी भुगतानों से कमल राठौर एवं 5 अन्य के विरुद्ध अभियोजन शिकायत दायर न्यायालय से नोटिस जारी। 

ईडी, भोपाल (9 जनवरी 26) : सिंगरौली में रिश्वतखोरी के आरोपी वरिष्ठ प्रबंधक शैलेन्द्र पंसारी  के विरुद्ध अभियोजन शिकायत और न्यायालय से पूर्व सुनवाई का नोटिस जारी। 

ईडी, इंदौर (30 जनवरी 26) : किशोर वधवानी, नितेश वधवानी, श्रीमती पूनम वधवानी और मेसर्स दबंग दुनिया पब्लिकेशन्स प्राइवेट लिमिटेड के मामले में पीएमएलए के तहत अभियोजन शिकायत दायर की है। 

ईडी, भोपाल (19 जनवरी 26) : आय से अधिक संपत्ति मामले में वरिष्ठ जिला पंजीयक सोबरन सिंह अपौरिया के विरुद्ध अभियोजन शिकायत दायर की एवं नोटिस जारी। 

ईडी, इंदौर (30 दिसम्बर 25) : बैंकों से धोखाधड़ी मामले में मेसर्स एस.कुमार्स नेशनवाइड लिमिटेड के पूर्व अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक शंभुकुमार कसलीवाल एवं उनके परिजनों  की यूनाइटेड किंगडम (लंदन) में बकिंघम पैलेस के पास स्थित करीब 150 करोड़ रुपये की संपत्ति का कुर्की आदेश जारी। 

ईडी,भोपाल (30 दिसम्बर 25) :क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी संतोष पॉल और उनकी पत्नी वरिष्ठ लिपिक श्रीमती रेखा पॉल की लगभग 3.38 करोड़ रुपये कीमत की अचल संपत्तियां अस्थायी रूप से कुर्क की। 

ईडी, इंदौर (२५ दिसम्बर २५) : रुचि समूह से जुड़े बैंक धोखाधड़ी मामले में इंदौर-मुंबई सहित अन्य स्थानों पर ईडी के छापे। छापों में 20 लाख से अधिक के बैंक बैलेंस फ्रीज एवं 23 लाख से अधिक की नकदी जब्त। 

ईडी, इंदौर (11 नवम्बर 25) : इंदौर में शराब ठेकेदारों द्वारा फर्जी चालानों से की गई धोखाधड़ी मामले में आरोपियों की 21.18 करोड़ रुपये से अधिक कीमत की 28 अचल संपत्तियां अटैच, इन संपत्तियों का बाजार मूल्य 70 करोड़ से अधिक है। 

ईडी,भोपाल (5 दिसम्बर 25) : 4.05 करोड़ की अनुपातहीन संपत्ति मामले में भारतीय खाद्य निगम के बाबू किशोर मीणा के विरुद्ध अभियोजन शिकायत दायर की। न्यायालय ने मामले में 5 दिसम्बर 2025 को संज्ञान लिया था। 

ईडी,भोपाल (05 दिसम्बर 25) : पीएमएलए के तहत, मेसर्स नारायण निर्यात इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, कैलाश चंद्र गर्ग और 14 अन्य संबंधित संस्थाओं और व्यक्तियों के खिलाफ अभियोजन शिकायत दायर की। इस मामले में न्यायालय ने 5 दिसम्बर 2025 को धनशोधन के अपराध का संज्ञान लिया था। 

ईडी, इंदौर (2८ नवम्बर 25) : इंदौर के शराब नकली चालान घोटाला मामले में आरोपियों की इंदौर, मंदसौर, खरगौन आदि स्थानों की 28 संपत्तियां कुर्क। इनकी कीमत 70 करोड़ से अधिक आंकी गई। 

ईडी,भोपाल (29 नवम्बर 25) : बैंक धोखाधड़ी मामले में  मेसर्स एडवांटेज ओवरसीज प्रायवेट लिमिटेड, उसके निदेशक/जमानतदार, प्रमोटर एवं मालिक श्रीकांत भासी सहित अन्य की मप्र, महाराष्ट और केरल में स्थित करीब 111.32 करोड़ कीमत की संपत्तियां अस्थायी रूप से कुर्क । 

ईडी,भोपाल (28 नवम्बर 25) : मनोज परमार एवं अन्य के बैंक धोखाधड़ मामले में आरोपियों की आष्टा एवं सीहोर स्थित लगभग 2.08 करोड़ की संपत्तियां अस्थायी रूप से कुर्क। 

ईडी,भोपाल (17 नवम्बर 25) : बैंक धोखाधड़ी मामले में मेसर्स एडवांटेज ओवरसीज प्रायवेट लिमिटेड, उसके निदेशकों, गारंटर एवं अन्य संबंधितों की दुबई स्थित लगभग 51.70 करोड़ रुपये कीमत की 9 आलीशान अचल संपत्तियां अस्थायी रूप से कुर्क। 

ईडी,भोपाल (7 नवम्बर 25) :अनुपातहीन संपत्ति मामले में धनंजय प्रसाद चतुर्वेदी और श्रीमती शिप्रा चतुर्वेदी से संबंधित 1.31 करोड़ रुपये कीमत की अचल और चल संपत्तियां अस्थायी रूप से कुर्क। 

ईडी, भोपाल (29 अक्टूबर 25) : बैक धोखाधड़ी मामले में इंदौर की मेसर्स नारायण निर्यात इंडिया प्राइवेट लिमिटेड से संबंधित मेसर्स अंबिका सॉल्वैक्स लिमिटेड और मेसर्स वर्धमान सॉल्वेंट एक्सट्रैक्शन इंडस्ट्रीज़ लिमिटेड की 1.14 करोड़ की 3 अचल संपत्तियां अस्थायी रूप से कुर्क। इस मामले में पहले भी 26.53 करोड़ रुपये की अचल संपत्तियां कुर्क की गई हैं। 

ईडी,भोपाल (3 अक्टूबर 25) : जनपद पंचायत सिरोंज के पूर्व सीईओ शोभित त्रिपाठी एवं अन्य लोगों द्वारा योजना के नाम पर गबन मामले में भोपाल, विदिशा, कटनी और छतरपुर जिलों में 7 जगहों पर छापे। संपत्ति दस्तावेज एवं डिजिटल उपकरण जब्त, 21.7 लाख रुपये कीमत के बैंक खाते और म्यूचुअल फंड भी फ्रीज किए। 

ईडी, इंदौर (3 अक्टूबर 25) : शराब ठेकों के लिए फर्जी चालान तैयार कर सरकारी खजाने को 49.42 करोड़ का नुकसान पहुंचाने के मामले में आरोपी अंश त्रिवेदी और राजू दशवंत की गिरफ्तारी। 

ईडी,भोपाल (23 सितम्बर 25) : बैंक धोखाधड़ी मामले में मेसर्स रंजीत ऑटोमोबाइल्स प्राइवेट लिमिटेड, मेसर्स रंजीत मोटर्स प्राइवेट लिमिटेड और अन्य के खिलाफ एक अभियोजन शिकायत दायर की। 16 सितम्बर को भोपाल में स्थित 27.30 करोड़ की अचल संपत्ति भी अस्थायी रूप से कुर्क की।