Breaking News:
अपराध
लोकायुक्त की कार्रवाई : महिला परिवहन आरक्षक 4500 रिश्वत लेते गिरफ्तार, साथी भी पकड़ा
अपराध
भोपाल/जबलपुर। जबलपुर लोकायुक्त टीम ने बुधवार को जबलपुर-नागपुर राजमार्ग पर एक महिला परिवहन आरक्षक और उसके साथी प्रायवेट कटर को वाहन मालिक से रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। लोकायुक्त पुलिस ने दोनों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराओं में प्रकरण पंजीबद्ध कर जांच शुरू कर दी है।
नवी मुंबई निवासी वाहन मालिक प्रशांत दत्तात्रेय जाधव जीवनसागर ने लोकायुक्त एसपी से की शिकायत में बताया था कि उनके कई ट्रक बरगी जबलपुर होते हुए सामान को उत्तर प्रदेश या अन्य राज्यों में जाते हैं। जबलपुर-नागपुर हाईवे से गुजरते समय उनकी गाडिय़ों से परिवहन विभाग की आरक्षक रिश्वत लेती है। बुधवार को 25 मार्च को उनकी गाड़ी नंबर डीडी01पीओ 9764 नागपुर जबलपुर राजमार्ग से निकल रही थी। इस दौरान परिवहन आरक्षक श्वेता अहिरवार और उसके प्राइवेट कटर मोहित साहू ने गाड़ी निकलवाने के नाम पर वाहन चालक से से 4500 रुपए रिश्वत की मांग की। चालक ने फोन कर मालिक को इस बात की सूचना दी। इसके बाद मालिक ने लोकायुक्त एसपी से इस घूसखोरी की शिकायत की।लोकायुक्त टीम ने शिकायत की जांच कराई जो सही पाई गई। शिकायत सत्यापन के बाद 25 मार्च को ही परिवहन आरक्षक श्वेता अहिरवार और उसके साथी मोहित साहू को वाहन चालक से 4500 रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया।
लोकायुक्त पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 (संशोधन)2018 की धारा-7,12,13(1) बी, 13(2) के प्रकरण दर्ज किया है। पकड़े जाने पर परिवहन आरक्षक ने चेहरे पर मास्क लगा लिया। लोकायुक्त की टीम मामले में आगे की जांच कर रही है।
अन्य खबर
ट्रेंडिंग खबरें
मध्यप्रदेश
रोटेशन नहीं ट्रांसफर हैं ये: चेकपोस्ट व्यवस्था के बाद ही जारी होगी परिवहन विभाग की...
05-05-26
राजनीति
मोदी की झोली में बंगाल की ममता, भगवा हो गया ‘झालमुई’ का रंग, प्रधानमंत्री बोले...
04-05-26
राजधानी
कौशल शर्मा ने ग्रहण किया महर्षि पतंजलि संस्कृत संस्थान के अध्यक्ष का पदभार
04-05-26
राजनीति
पश्चिम बंगाल विजय पर भाजपा कार्यालय में मना उत्सव, ढोल-नगाड़ों के बीच झूमे कार्यकर्ता, प्रदेश...
04-05-26
राजधानी
‘एक्टिव मोड’ में कार्य करें अधिकारी, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई, समय सीमा बैठक में...
04-05-26