Breaking News:
अपराध
इंदौर के कारोबारी की यूके की संपत्तियां अटैच
अपराध
इंदौर। प्रवर्तन निदेशालय ने इंदौर के एक कारोबारी की यूनाईटेड किंगडम (यूके) के लंदन स्थित हीथ्रो हवाई अ½े के पास स्थित एक अचल संपत्ति को अस्थायी रूप से कुर्क किया है। इस संपत्ति की अनुमानित कीमत 7.5 करोड़ रुपये है।
पॉली लॉजिक इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड और उसके निदेशक उत्कर्ष त्रिवेदी एवं अन्य पर पंजाब नेशनल बैंक के साथ 57.47 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप है। दूसरे मामले में नियो कॉर्प इंटरनेशनल लिमिटेड, उसके प्रबंध निदेशक सुनील कुमार त्रिवेदी एवं अन्य ने भारतीय स्टेट बैंक को गलत तरीके से 249.97 करोड़ रुपये कानुकसान पहुंचाने का आरोप है। इस कथित धोखाधड़ी में कुल रकम 307.44 करोड़ की गड़बड़ी अनुमानित है। 26 फरवरी 2026 को, आरोपियों के आवासीय परिसरों पर भी तलाशी अभियान चलाया गया था, जिसमें कई आपत्तिजनक डिजिटल उपकरण और दस्तावेज़ जब्त किए थे।
डमी फर्म बनाकर छुपाई काली कमाई
ईडी की जांच में पता चला कि कंपनियों के एक समूह (कार्टेल) के बीच बड़े पैमाने पर धन का हस्तांतरण किया गया था। अवैध कमाई को छुपाने और हेराफेरी के उद्देश्य से यह हस्तांतरण किए गए। नियो कॉर्प इंटरनेशनल लिमिटेड और पॉली लॉजिक इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड ने अपने निदेशकों के माध्यम से ऐसी संस्थाओं के साथ वित्तीय लेनदेन किए, जिन पर कर्मचारियों और करीबी सहयोगियों के नाम पर बनाई गई ‘डमी फर्म’ होने का संदेह है। जांच में यह भी पता चला कि काली कमाई को निवेश की आड़ में विदेशों में भेजा गया। ईडी की जांच में पता चला कि राम पाटीदार ने मेसर्स नर्मदा शीत गृह के नाम पर एक कोल्ड स्टोरेज निर्माण के लिए पंजाब नेशनल बैंक से 3.50 करोड़ रुपये का टर्म लोन लिया था। लोन की इस राशि से कोल्ड स्टॉरेज बनाने की जगह इसे निजी खातों में अंतरित करा लिया गया। जिनके खातों में यह राशि डाली गई। उनमें परमानंद पाटीदार, महेंद्र पाटीदार, मिथुन डावर सहित अन्य के बैंक खाते शामिल थे।
अन्य खबर
ट्रेंडिंग खबरें
व्यापार
4 हजार क्विंटल से अधिक चीनी का भंडार नहीं रख सकेंगे डीलर
01-09-26
मध्यप्रदेश
रात 8 बजे चढ़ता है पतीला, रात 12 बजे मासूमों का भोजन तैयार, ठेकेदार की...
01-09-26
मध्यप्रदेश
मासूमों के पोषण आहार में फर्जीवाड़े के खुलासे से परेशान डीपीओ बोलीं गड़बड़ी पर मैं...
01-09-26
राजधानी
अंशुमन यादव बने एडीजी इंटेलीजेंस, चंचल शेखर डायरेक्टर खेल विभाग, मप्र में बदलीं वरिष्ठ आईपीएस...
29-08-26
मध्यप्रदेश
ठेकेदार गटक रहे मासूमों का पोषण आहार, ग्वालियर में मासूमों को गर्म भोजन और महिला...
29-08-26