Breaking News:
Gossip गुगली
कमलदल के मुखिया का कुर्सी ब्रांड लॉलीपॉप ...अचानक गायब हुई युवा नेता के समर्थकों की भीड़
Gossip गुगली
कमलदल के मुखिया का कुर्सी ब्रांड लॉलीपॉप
एमपी में कमलदल में प्रदेश मुखिया के सिलेक्शन के पहले से कुर्सी के लॉलीपॉप का खूब प्रचार हो रहा है।संघटन इलेक्शन से पहले कमलदल की टीम बड़ी करने वालों को लॉलीपॉप इनाम देने की घोषणा सरकार के मुखिया ने खुद करी थी सो कार्यकर्ताओं ने भी खूब उत्साह दिखाया।छोटे पद की चाह वालों ने हजार तो बड़े पद की चाह ने 10 हजार सदस्य जुड़वां दिए। इसके बाद से ही कार्यकर्ताओं को सपनों में कुर्सी छाप लॉलीपॉप दिखाई दे रहा है। लेकिन संघटन मुखिया है कि टाइम पे टाइम निकाल रहे हैं। क्योंकि सरकार का आधा टाइम तो वैसे भी निकल चुका है। कुर्सी मिली भी तो एक साल तो व्यवस्था से एडजस्ट करने में ही गुजर जाएगा। खैर एक नई हेट ये भी हो रही है कि निगम- मंडल की आस लगाने वाले कुछ संघटन की शाखाओं से दल दिए गए हैं तो कुछ को लोकल के छोटे पदों पर बैठने की भी तैयारी है। दल प्रमुख ने संकेत दिए हैं कि निगम-मंडल सबसे लास्ट में, सो लॉलीपॉप की लाइन में लगे कई नेताओं के अरमान ठंडे होते जा रहे हैं। चूंकि निगम-मंडल की नियुक्तियों के बाद कैबिनेट मंत्री के ओहदे वाले अध्यक्ष - और राज्य मंत्री के स्तर के उपाध्यक्ष के लिए गाड़ी - घोड़ा की व्यवस्थाओं पर सरकार के खर्चे भी बढ़ेंगे। इसलिए सरकार और संघटन दोनों ही इन्हें किसी न किसी बहाने से आगे खिसका रहे हैं। खैर सूबे से शिखर तक कमलदल का डंका बज रहा है सो बगावत की तो यहां कोई गुंजाइश नजर आती नहीं ....
अचानक गायब हुई युवा नेता के समर्थकों की भीड़
बात एक बार फिर से कमल दल की युवा इकाई की। करीब तीन महीना पहले सरकार के मुखिया की शिफारिश पर मालवा के छोटे जिले में पार्टी की कमान संभालने वाले कार्यकर्ता को सूबे में युवा विंग की जिम्मेदारी सौंपी गई। पद मिलते ही युवा नेता के चारों ओर मधुमक्खी के झुंड की तरह युवा ही युवा मंडराते नजर आने लगे। सत्ता दल की युवा इकाई और कार्यकारिणी की बड़ी वेटिंग लिस्ट, सो ये तो होना ही था।खैर.. इस युवा नेता के स्वागत में भीड़ इतनी मालाएं और बुके लेकर पहुंची कि नेता को फूलों से एलर्जी हो गई। ऑफिस के दरवाजे पर फूल माला लेकर नहीं आने का पर्चा तक लगा दिया गया। हर दिन नेताजी जहां जाते भीड़ खिंची चली आतीं ।2 अप्रैल के पहले राजधानी वाला ऑफिस खचाखच भरा रहता था। लेकिन हाल में एक दिन नेताजी ने ...... अपनी युवा कार्यकारिणी घोषित कर दी। अपने खासम-खास पदों पर बैठकर अधिकारी बना डाले।मेहनती और सेवा में जुटे रहे कार्यकर्ता सूची से गायब कर दिए। ढाई महीना जिनने नेताजी की जै जै कार, स्मृति चिह्न और नेताजी की परिक्रमा के लिए गाड़ी दौड़ाकर हजारों का पेट्रोल खतम कर डाला, उसका आउटपुट जीरो निकला। सो भीड़ के रूप में नजर आ रहे युवा सूची आते ही गायब हो गए। अब हाल ये हैं कि नेताजी कार्यालय या प्रवास कहीं भी जाते हैं, सोशल मीडिया और फोन पर "मैं पहुंच रहा हूं" मैसेज डालकर भीड जुटाने का प्रयास करते है। But नेताजी को अब समझ आ गया है कि भीड़ उनके लिए नहीं पद के लिए जुट रही थी। पद के अभिमान में सराबोर नेताजी कार्यकर्ताओं के फोन नहीं उठाते थे, सुना है अब आधी घंटी पर फोन उठ रहा है। वैसे बता दें कि युवा नेता को यह पद खुद की मेहनत से नहीं दिवंगत पिता के संघ में समर्पण के इनाम के रूप में मिला है। लेकिन यह भी सच है कि अप्रोच कितनी भी बड़ी हो कमलदल संघटन काम देखता है और नेताजी अब तक सिर्फ प्रणाम - नमस्कार, खुद के सत्कार में ही जुटे हैं। संघटन की नजर में सब कुछ है। बंद कमरे में नेताजी को समझाइश भी मिल चुकी है। लेकिन अब तक न तो दल में युवा विस्तार शुरू हुआ है और न ही संघटन की मजबूती के लिए नेताजी के प्रवास। खैर ..... हमारी सलाह तो यही है कि बीजेपी में खुद की ब्रांडिंग वाले सिर्फ एक सेशन तक ही चले हैं, इसके बाद कइयों का कैरियर खतम होते देखा है। इसलिए पद का गुरूर छोड़िए नेताजी और दल की मजबूती के लिए मैदान में नजर आइए।
अन्य खबर
ट्रेंडिंग खबरें
मध्यप्रदेश
रोटेशन नहीं ट्रांसफर हैं ये: चेकपोस्ट व्यवस्था के बाद ही जारी होगी परिवहन विभाग की...
05-05-26
राजनीति
मोदी की झोली में बंगाल की ममता, भगवा हो गया ‘झालमुई’ का रंग, प्रधानमंत्री बोले...
04-05-26
राजधानी
कौशल शर्मा ने ग्रहण किया महर्षि पतंजलि संस्कृत संस्थान के अध्यक्ष का पदभार
04-05-26
राजनीति
पश्चिम बंगाल विजय पर भाजपा कार्यालय में मना उत्सव, ढोल-नगाड़ों के बीच झूमे कार्यकर्ता, प्रदेश...
04-05-26
राजधानी
‘एक्टिव मोड’ में कार्य करें अधिकारी, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई, समय सीमा बैठक में...
04-05-26