Breaking News:

• बिना पेट्रोल के पैदल दौड़ी मंत्री जी की कार!............नेता का भाई पड़ा भारी, जल्द टीएसआई की विदायी • इंदौर नगर निगम में 119.53 करोड़ का फर्जी बिल घोटाला, ईडी की जांच में फंसे आरोपी सहायक यंत्री और दो ठेकेदार गिरफ्तार • फाइलों में दबा प्रशासन का ‘झुग्गी मुक्त राजधानी’ अभियान, झुग्गियों की गिनती से आगे नहीं बढ़ सकी कार्यवाही, मंत्रालय के सामने से होनी थी शुरूआत • मप्र से तरुण चुग और रजनीश अग्रवाल जाएंगे राज्यसभा, भाजपा ने मप्र सहित छह राज्यों के लिए घोषित किए प्रत्याशी • बरकतुल्लाह विश्वविद्यालय का नाम बदलने पर कांग्रेस को आपत्ति, राज्यपाल से मिले उच्च शिक्षा मंत्री, बोले मुख्यमंत्री से चर्चा के बाद लेंगे निर्णय • पर्यटन विभाग के सहयोग से मेट्रो बढ़ाए यात्री, समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री को बताया इंदौर और भोपाल मेट्रो परियोजनाओं के दो तिहाई काम पूरे • हलालपुर के होटलों पर छापा, 12 सिलेण्डर जब्त, अनियमितताएं मिलने पर खाद्य सुरक्षा और अग्रिसुरक्षा के नोटिस • नैक की तर्ज पर मध्यप्रदेश में गठित होगा सैक, उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री के निर्देश • विधायक प्रीतम लोधी के खिलाफ कार्रवाई की मांग, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष से मिला अखिल भारतीय गुर्जर महासभा के प्रतिनिधि मंडल • कुर्की की कार्रवाई होते ही भोपाल की तीन फार्मों ने चुकाया 91 लाख कर • मीनाक्षी नटराजन मप्र से कांग्रेस की प्रत्याशी
Gossip गुगली

Image Alt Text

बिना पेट्रोल के पैदल दौड़ी मंत्री जी की कार!............नेता का भाई पड़ा भारी, जल्द टीएसआई की विदायी

Gossip गुगली


बिना पेट्रोल के पैदल दौड़ी मंत्री जी की कार!

वैश्विक हालातों के बीच प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा ईंधन बचाने के संदेश का मप्र में जिस तरह का मजाक नेता-मंत्री उड़ा रहे हैं, उससे सरकार और संगठन के मुंह पर कालिख पुत रही है। घटना शुकुर बार की है। परिवहन के पूर्व और खाद्य के वर्तमान मंत्री मंत्रालय से पूरे दो किलोमीटर दूर स्थित अपने निवास तक पैदल चलकर पहुंचे। आगे दो कैमरा मैन मंत्री जी की पैदल यात्रा कबर करते नजर आए। तो मंत्री जी के दोनों ओर विशेष सुरक्षा गार्ड। खास बात यह है कि बंगले से मंत्रालय तक मंत्री जी लग्जरी एसी कार में सवार होकर गए थे। पेट्रोल बचाने के लिए मंत्री जी पूरे दो किलोमीटर पैदल आए हैं तो क्या मंत्री जी की कार भी एकाध घंटे बाद बिना पेट्रोल पिए पैदल दौड़ती हुई बंगले पहुंची। मंत्री जी क्यों मजाक करते हो, जब कार मंत्रालय से वापस आनी ही थी, तो बैठकर ही आ जाते। प्रधानमंत्री की अपील का मजाक क्येां बनाते हो। वैसे बता दें मंत्री जी अकेले ऐसे नहीं हैं। पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और सांसद वीडी सहित कुछ अन्य मंत्री, विधायक, नेताओं के भी ऐसे वीडियो सामने आए हैं कि मंत्री जी ई-रिक्शा, या स्कूटी पर और पीछे रेंगती उनकी लग्जरी कार।


नेता का भाई पड़ा भारी, जल्द टीएसआई की विदायी 

शिवपुरी जिले के खरई-पढोरा चेकपॉइंट को फिर से कब्जाने के लिए नेता के हेड कांस्टेबल भाई ने ऐढ़ी-चोटी का जोर लगा दिया। गुप्ता जी की पोस्टिंग के बाद हेडकांस्टेबल पहले तो सप्ताहभर के लिए हिसाब की किताब लेकर ही गायब हो गया था। जब लौटा तो यह कसम खाकर कि वापस कदम गुप्ता की विदायी के लेकर ही लौटूंगा। सो महीनेभर कसरत के बाद उसकी मेहनत रंग लाई है। हाँ फ्लाइंग छोडक़र चेकपॉइंट कब्जाने वाले गुप्ता जी अब ‘घर का न घाट का’ की स्थिति में नजर आ रहे हैं। महीनेभर में उनकी विदायी तय हो गई है। गुप्ता जी को ऊपर से यह संदेश दिया जा चुका है कि वे अपना नया ठिकाना ढूंढ लें, नहीं तो मुख्यालय में कई कुर्सियां खाली हैं। सो गुप्ता जी इधर-उधर सेंधमारी की तैयारी में जुटे हैं। उनकी फ्लाइंग पर पहले ही कब्जा हो गया है। चेकपॉइंट तो नहीं, फिलहाल उन्हें किसी फ्लाइंग में सेट करने की तैयारी भी चल रही है।