Breaking News:
अपराध
गायत्री फूड के सीईओ के खिलाफ ईडी ने में एक और एफआईआर
अपराध
भोपाल। फर्जी प्रयोगशाला रिपोर्ट का उपयोग कर मिलावटी डेयरी उत्पादों का निर्माण और निर्यात करने वाली भोपाल की जयश्री गायत्री फूड प्रोडक्ट्स के सीईओ सुनील कुमार त्रिपाठी एवं अन्य के विरुद्ध प्रवर्तन निदेशालय, भोपाल की टीम ने विशेष न्यायालय (धनशोधन निवारण अधिनियम) के समक्ष एक और पूरक अभियोजन शिकायत (एसपीई) दायर की है। न्यायालय ने आरोपियों को पेश होने के लिए नोटिस भी जारी किए हैं।
प्रवर्तन निदेशालय ने इस मामले में भोपाल के हबीबगंज पुलिस स्टेशन और आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (ईओडब्ल्यू) भोपाल द्वारा मेसर्स जयश्री गायत्री फूड प्रोडक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड (जेजीएफपीएल) से जुड़े निदेशकों, अधिकारियों और अन्य व्यक्तियों के खिलाफ आईपीसी 1860 की विभिन्न धाराओं के तहत दर्ज एफआईआर आधार पर जांच शुरू की थी। पीएमएलए के तहत जांच में पता चला कि मेसर्स जयश्री गायत्री फूड प्रायवेट लिमिटड ने निर्यात मंजूरी प्राप्त करने के लिए ‘फर्जी प्रयोगशाला रिपोर्ट’ का उपयोग करके मिलावटी डेयरी उत्पादों का निर्माण और निर्यात किया। कंपनी के तत्कालीन सीईओ सुनील कुमार त्रिपाठी ने दूसरों के साथ मिलीभगत करके ऐसी फर्जी रिपोर्ट तैयार करने और उनका उपयोग करने में अहम भूमिका निभाई। इन फर्जी रिपोर्टों का बाद में स्वास्थ्य प्रमाण पत्र प्राप्त करने के लिए उपयोग किया गया, जिसके आधार पर निर्यात किया गया। जांच में यह भी पता चला कि सुनील कुमार त्रिपाठी मेसर्स जयश्री गायत्री फूड के भण्डार से डेयरी उत्पादों के डायवर्जन (इधर-उधर करने) और गबन में शामिल थे। इधर-उधर किए गए उत्पादों को उनके द्वारा नियंत्रित संस्थाओं, जिनमें मेसर्स सियाजीत एक्सपोर्ट्स, मेसर्स सुगम फूड्स सहित अन्य शामिल हैं। इनके माध्यम से फर्जी इनवॉइस और बिल का उपयोग करके बेचा गया। ऐसी बिक्री से प्राप्त आय को कई संस्थाओं के माध्यम से घुमाया गया और फर्जी लेनदेन के जरिए असंबंधित संस्थाओं की एक श्रृंखला के माध्यम से ले जाया गया ताकि उनके स्रोत को छिपाया जा सके।
23.59 करोड़ जब्त कर चुकी ईडी
इस प्रकरण में प्रवर्तन निदेशालय धनशोधन निवारण अधिनियम के प्रावधानों के तहत पहले ही 23.59 करोड़ रुपये मूल्य की चल और अचल संपत्तियों को अस्थायी रूप से जब्त कर चुकी है।
न्यायिक हिरासत में हैं एमडी और सीईटो
धनशोधन निवारण अधिनियम के प्रावधानों के तहत मेसर्स जयश्री गायत्री फूड प्रायवेट लिमिटेड के प्रबंध निदेशक किशन मोदी और कंपनी के पूर्व सीईओ सुनील कुमार त्रिपाठी को गिरफ्तार किया था, जो वर्तमान में न्यायिक हिरासत में हैं। अपराध से हुई और कमाई का पता लगाने, पैसे के लेन-देन के रास्ते (मनी ट्रेल) का पता करने और मनी लॉन्ड्रिंग के अपराध में दूसरे लोगों या संस्थाओं की भूमिका का पता लगाने के लिए आगे की जांच चल रही है।
अन्य खबर
ट्रेंडिंग खबरें
व्यापार
4 हजार क्विंटल से अधिक चीनी का भंडार नहीं रख सकेंगे डीलर
01-09-26
मध्यप्रदेश
रात 8 बजे चढ़ता है पतीला, रात 12 बजे मासूमों का भोजन तैयार, ठेकेदार की...
01-09-26
मध्यप्रदेश
मासूमों के पोषण आहार में फर्जीवाड़े के खुलासे से परेशान डीपीओ बोलीं गड़बड़ी पर मैं...
01-09-26
राजधानी
अंशुमन यादव बने एडीजी इंटेलीजेंस, चंचल शेखर डायरेक्टर खेल विभाग, मप्र में बदलीं वरिष्ठ आईपीएस...
29-08-26
मध्यप्रदेश
ठेकेदार गटक रहे मासूमों का पोषण आहार, ग्वालियर में मासूमों को गर्म भोजन और महिला...
29-08-26