Breaking News:
आध्यात्म
आध्यात्म
नरेला में निकली बाबा महाकाल की शाही सवारी, मंत्री सारंग हुए शामिल
भोपाल। श्रावण माह के पावन अवसर पर सोमवार को भोपाल के नरेला विधानसभा अंतर्गत मंशापूर्ण हनुमान मंदिर, शंकराचार्य नगर से बाबा महाकाल की शाही सवारी निकाली गई। शाही सवारी में सहकारिता, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने शामिल होकर बाबा महाकाल से सर्वमंगल की कामना की।
बाबा महाकाल की शाही सवारी पूरे क्षेत्र में श्रद्धा, भक्ति और विश्वास का केंद्र बनी रही। हजारों की संख्या में शिवभक्त इस शाही सवारी में शामिल हुए और हर-हर महादेव के उद्घोष से वातावरण को शिवमय कर दिया। इस दौरान मंत्री श्री सारंग का स्वागत विभिन्न मंचों और स्थानों पर पुष्प वर्षा, माल्यार्पण तथा जयकारों के साथ किया गया। श्री सारंग ने कहा कि भगवान महाकाल की कृपा सब पर बनी रहे। सबका कल्याण हो, सबकी मनोकामनाएं पूर्ण हों। यही हम महादेव के श्रीचरणों में प्रार्थना करते हैं। सवारी में अनेक सांस्कृतिक व धार्मिक झांकियाँ विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं।
अन्य खबर
ट्रेंडिंग खबरें
व्यापार
4 हजार क्विंटल से अधिक चीनी का भंडार नहीं रख सकेंगे डीलर
01-09-26
मध्यप्रदेश
रात 8 बजे चढ़ता है पतीला, रात 12 बजे मासूमों का भोजन तैयार, ठेकेदार की...
01-09-26
मध्यप्रदेश
मासूमों के पोषण आहार में फर्जीवाड़े के खुलासे से परेशान डीपीओ बोलीं गड़बड़ी पर मैं...
01-09-26
राजधानी
अंशुमन यादव बने एडीजी इंटेलीजेंस, चंचल शेखर डायरेक्टर खेल विभाग, मप्र में बदलीं वरिष्ठ आईपीएस...
29-08-26
मध्यप्रदेश
ठेकेदार गटक रहे मासूमों का पोषण आहार, ग्वालियर में मासूमों को गर्म भोजन और महिला...
29-08-26