Breaking News:
अपराध
न्यू मार्केट के व्यापारी के खिलाफ मामला दर्ज
अपराध
भोपाल। न्यू मार्केट में अतिक्रमण हटाने पहुंची नगर निगम की टीम से अभद्रता करने वाले व्यापारी पर दीपक अग्रवाल पर केस टीटी नगर थाना पुलिस ने केस दर्ज किया है। व्यापारी ने कार्रवाई में बाधा पहुंचाने के साथ निगमकर्मियों को देख लेने की धमकी दी थी।
अतिक्रमण अधिकारी शैलेंद्र सिंह भदौरिया ने बताया कि कार्रवाई के दौरान एक ट्रक सामान जब्त किया गया। इस दौरान उन्होंने अतिक्रमणकर्ताओं के साथ विवाद किया। बालाजी छोले भटूरे वाला अवैध निर्माण किया जा रहा था। अवैध निर्माण को रोकने और हटाए जाने की कहने पर दुकान मालिक दीपक अग्रवाल ने युवक ने निगम के अधिकारी और कर्मचारियों के साथ अभद्रता कर धमकियां भी दी। प्रॉपर्टी के पेपर नहीं दिखाने पर भवन अनुज्ञा शाखा से बिल्डिंग इंजीनियर ने नोटिस जारी किया है। साथ ही टीटी नगर थाना पुलिस से शिकायत की थी। निगम अधिकारियों के आवेदन पर टीटी नगर थाना पुलिस ने दीपक के विरुद्ध बीएनएस की धारा 132, 296, 351 (2) के तहत केस दर्ज किया है।
अन्य खबर
ट्रेंडिंग खबरें
व्यापार
4 हजार क्विंटल से अधिक चीनी का भंडार नहीं रख सकेंगे डीलर
01-09-26
मध्यप्रदेश
रात 8 बजे चढ़ता है पतीला, रात 12 बजे मासूमों का भोजन तैयार, ठेकेदार की...
01-09-26
मध्यप्रदेश
मासूमों के पोषण आहार में फर्जीवाड़े के खुलासे से परेशान डीपीओ बोलीं गड़बड़ी पर मैं...
01-09-26
राजधानी
अंशुमन यादव बने एडीजी इंटेलीजेंस, चंचल शेखर डायरेक्टर खेल विभाग, मप्र में बदलीं वरिष्ठ आईपीएस...
29-08-26
मध्यप्रदेश
ठेकेदार गटक रहे मासूमों का पोषण आहार, ग्वालियर में मासूमों को गर्म भोजन और महिला...
29-08-26