Breaking News:
अपराध
झुग्गी में मिला तीन दिन पुराना युवक का शव
अपराध
भोपाल। पिपलानी थाना क्षेत्र के आनंद नगर झुग्गी में एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। दो से तीन दिन पुराना होने के कारण शव काफी हद तक खराब हो चुका था। शरीर नीला पडऩे से अनुमान लगाया जा रहा है कि सांप या अन्य किसी
जहरीले कीड़ के काटने से मौत हुई है। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
पुलिस के मुताबिक आनंद नगर झुग्गी निवासी आकाश पुत्र बारेलाल 23 प्राइवेट काम करता था। आनंद नगर स्थित गायत्री अस्पताल के पीछे वह अपने पिता के साथ टपरा बनाकर रहता था। मंगलवार सुबह उसकी लाश टपरे में अंदर वाले कमरे में मिली। लाश करीब दो तीन दिन पुरानी है। पुलिस की जांच में पता चला कि आकाश अपने विक्षिप्त पिता के साथ रहता था। रविवार रात उसे आखिरी बार एक दोस्त के साथ देखा गया था।
दोस्त ने बताया कि वह शराब पीने के बाद घर चला गया था। इसके बाद उसे जानकारी नहीं है। लोगों ने बताया कि जिस जगह टपरा बना है, वहां सांप व गोहेरा सहित अन्य जहरीले कीड़े दिखते हैं। आसपास के लोगों ने उसे कई बार समझाइश दी थी कि वहां से टपरा हटा ले, लेकिन उसने बात नहीं मानी। पुलिस शार्ट पीएम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।
अन्य खबर
ट्रेंडिंग खबरें
व्यापार
4 हजार क्विंटल से अधिक चीनी का भंडार नहीं रख सकेंगे डीलर
01-09-26
मध्यप्रदेश
रात 8 बजे चढ़ता है पतीला, रात 12 बजे मासूमों का भोजन तैयार, ठेकेदार की...
01-09-26
मध्यप्रदेश
मासूमों के पोषण आहार में फर्जीवाड़े के खुलासे से परेशान डीपीओ बोलीं गड़बड़ी पर मैं...
01-09-26
राजधानी
अंशुमन यादव बने एडीजी इंटेलीजेंस, चंचल शेखर डायरेक्टर खेल विभाग, मप्र में बदलीं वरिष्ठ आईपीएस...
29-08-26
मध्यप्रदेश
ठेकेदार गटक रहे मासूमों का पोषण आहार, ग्वालियर में मासूमों को गर्म भोजन और महिला...
29-08-26