Breaking News:
देश
गतिरोध हुआ खत्म,सोमवार से चलेगी संसद
देश
सर्वदलीय बैठक के बाद बनी सहमति, राहुल गांधी-खरगे से मिले किरेन रिजिजू तो खत्म हुआ गतिरोध
संसद का मॉनसून सत्र अब सुचारू रूप से चलेगा। सरकार की ओर से पहल के बाद विपक्षी सांसदों संग बैठक में ये फैसला लिया गया। किरेन रिजिजू ने सबसे पहले राहुल गांधी और खरगे से मुलाकात की। फिर सर्वदलीय बैठक में सदन चलाने पर फैसला हुआ।
नई दिल्ली । संसद के मॉनसून सत्र में हंगामे का दौर जारी है। शुक्रवार को लगातार पांचवें दिन दोनों ही सदनों की कार्यवाही सुचारू ढंग से नहीं चल सकी। लोकसभा हो या राज्यसभा, दोनों ही जगह विपक्ष ने बिहार में चुनाव आयोग की स्ढ्ढक्र प्रक्रिया को लेकर नारेबाजी और प्रदर्शन किया। लगातार हंगामे को टालने के लिए सत्तापक्ष की ओर से कवायद शुरू हुई। केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने खुद मोर्चा संभाला और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और राज्यसभा में प्रतिपक्ष के नेता खरगे से मुलाकात की। इसके बाद ओम बिरला के नेतृत्व में सर्वदलीय बैठक हुई। जिसमें संसद चलने पर सहमति बन गई। सोमवार को ऑपरेशन सिंदूर के मुद्दे पर चर्चा होगी।
ऐसे बनी सदन चलाने पर सहमति
बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (स्ढ्ढक्र) सहित विभिन्न मुद्दों पर शुक्रवार को विपक्षी दलों का हंगामा जारी रहा। लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही शुक्रवार को एक बार के स्थगित करनी पड़ी। इसके बाद संसदीय कार्यमंत्री किरेन रिजिजू ने राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे से मुलाकात की। इस दौरान संसद को चलाने को लेकर चर्चा हुई।
अब चलेगी लोकसभा, विपक्ष सदन चलाने को तैयार
इस मुलाकात के बाद किरेन रिजिजू और संसदीय कार्य राज्यमंत्री अर्जुन मेघवाल लोकसभा स्पीकर ओम बिरला से मिले। इसके बाद लोकसभा में फ्लोर लीडर्स की मीटिंग हुई। संसद की कार्यवाही सुचारू से चल सके इसके लिए दिन में 12:30 बजे स्पीकर के साथ बैठक हुई। लोकसभा में गतिरोध को खत्म करने और लोकसभा को सुचारू रूप से चलाने को लेकर चर्चा हुई। विपक्ष सदन चलाने के लिए तैयार हो गया।
अन्य खबर
ट्रेंडिंग खबरें
राजनीति
मोदी की झोली में बंगाल की ममता, भगवा हो गया ‘झालमुई’ का रंग, प्रधानमंत्री बोले...
04-05-26
राजधानी
कौशल शर्मा ने ग्रहण किया महर्षि पतंजलि संस्कृत संस्थान के अध्यक्ष का पदभार
04-05-26
राजनीति
पश्चिम बंगाल विजय पर भाजपा कार्यालय में मना उत्सव, ढोल-नगाड़ों के बीच झूमे कार्यकर्ता, प्रदेश...
04-05-26
राजधानी
‘एक्टिव मोड’ में कार्य करें अधिकारी, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई, समय सीमा बैठक में...
04-05-26
राजधानी
रेखा यादव ने संभाला महिला आयोग अध्यक्ष का कार्यभार
04-05-26