Breaking News:
अपराध
पार्षद को फोन पर जान से मारने की धमकी
अपराध
भोपाल। भोपाल के वार्ड 48 के पार्षद अरविंद वर्मा को फोन पर जान से मारने की धमकी दी गई है। पार्षद वर्मा ने आरोपी राहुल मीणा के विरुद्ध अभद्रता और जान से मारने की धमकी देने की लिखित शिकायत चूनाभट्टी थाने में की है।
पुलिस को दिए शिकायती आवेदन में पार्षद वर्मा ने उल्लेख किया है कि अहिल्याबाई चौराहे पर होर्डिंग को लेकर राहुल मीणा ने उन्हें मोबाइल पर धमकी दी। सितंबर-24 में भी राहुल और उसके परिवार ने मुझ पर हमला किया था। उसका परिवार 1100 क्वार्टर के सरकारी मकान में कब्जा कर रहा है। धमकी के बाद मेरे परिवार और मेरी जान को खतरा है। घर से निकलने में भी डर लगता है।
निगम परिषद की बैठक में उठाया था मामला
पार्षद वर्मा ने 24 जुलाई को हुई नगर निगम परिषद की बैठक में शाहपुरा तालाब पर कैम्पियन स्कूल के सामने से अतिक्रमण हटाने की मांग की थी। इस मुद्दे पर नगर निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी ने भी आसंदी से कमिश्नर हरेंद्र नारायण को कार्रवाई के आदेश दिए थे। पार्षद वर्मा ने बताया कि यह मांग उठाने के बाद ही धमकी दी गई है। जिसकी शिकायत की है, उसने अवैध रूप से गुमटियां रखी हुई हैं। दो साल पहले भी उस पर कार्रवाई की गई थी। पुलिस ने शिकायती आवेदन लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
अन्य खबर
ट्रेंडिंग खबरें
व्यापार
4 हजार क्विंटल से अधिक चीनी का भंडार नहीं रख सकेंगे डीलर
01-09-26
मध्यप्रदेश
रात 8 बजे चढ़ता है पतीला, रात 12 बजे मासूमों का भोजन तैयार, ठेकेदार की...
01-09-26
मध्यप्रदेश
मासूमों के पोषण आहार में फर्जीवाड़े के खुलासे से परेशान डीपीओ बोलीं गड़बड़ी पर मैं...
01-09-26
राजधानी
अंशुमन यादव बने एडीजी इंटेलीजेंस, चंचल शेखर डायरेक्टर खेल विभाग, मप्र में बदलीं वरिष्ठ आईपीएस...
29-08-26
मध्यप्रदेश
ठेकेदार गटक रहे मासूमों का पोषण आहार, ग्वालियर में मासूमों को गर्म भोजन और महिला...
29-08-26