Breaking News:
अपराध
ब्यूटीशियन के घर चोरों का धावा
अपराध
- सोने—चांदी के जेवरात समेत हजारों रुपए का माल बटोर ले गए चोर
भोपाल। शाहपुरा इलाके में एक ब्यूटीशियन के सूने घर का ताला चोरों ने तोड़ दिया। मकान से सोने—चांदी के जेवरात नकदी समेत हजारों रुपए का माल चोर बटोर ले गए। पुलिस ने चोरी का प्रकरण दर्ज कर लिया है।
पुलिस के अनुसार नेहा श्रीवास पति प्रेम नारायण श्रीवास उम्र 31 साल गोयल अपार्टमेंट में रहती है। वह ब्यूटीशियन का काम करती हैं। पुलिस ने बताया कि नेहा श्रीवास 22 जुलाई का घर में ताला लगाकर इंदौर चलीं गईं थीं। वहां से आने के बाद बागसेवनिया इलाके में रहने वाले पिता के पास चलीं गईं। वह 29 जुलाई को घर पहुंची तो ताला टूटा मिला। घर का सामान चारों तरफ बिखरा हुआ था। घर की अलमारी में रखे सोने—चांदी के जेवरात और अन्य सामान नहीं थे। पुलिस चोरी गई संपत्ति की कीमत अभी नहीं बता सकी है।
अन्य खबर
ट्रेंडिंग खबरें
व्यापार
4 हजार क्विंटल से अधिक चीनी का भंडार नहीं रख सकेंगे डीलर
01-09-26
मध्यप्रदेश
रात 8 बजे चढ़ता है पतीला, रात 12 बजे मासूमों का भोजन तैयार, ठेकेदार की...
01-09-26
मध्यप्रदेश
मासूमों के पोषण आहार में फर्जीवाड़े के खुलासे से परेशान डीपीओ बोलीं गड़बड़ी पर मैं...
01-09-26
राजधानी
अंशुमन यादव बने एडीजी इंटेलीजेंस, चंचल शेखर डायरेक्टर खेल विभाग, मप्र में बदलीं वरिष्ठ आईपीएस...
29-08-26
मध्यप्रदेश
ठेकेदार गटक रहे मासूमों का पोषण आहार, ग्वालियर में मासूमों को गर्म भोजन और महिला...
29-08-26